RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अखिल भारतीय किसान महासभा ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

भोजपुर में खाद की कालाबाजारी व नहरों के अंतिम छोर तक पानी देने की गारंटी करे सरकार!

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 9 अगस्त।आज 09 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन के 84 वाँ दिवस को अखिल भारतीय किसान महासभा ने साम्राज्यवाद विरोधी दिवस (कॉर्पोरेट भारत छोड़ो) के तहत पूर्वी रेलवे गुमटी से विरोध मार्च निकालकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आरा रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचकर कर सभा में तब्दील हो गया! मार्च के दौरान लोगों ने मोदी सरकार अमेरिका के साथ कृषि व्यापार समझौता करना बंद करो,सी 2 + 50% एमएसपी की कानूनी गारंटी की जाए,सम्राट चौधरी सरकार सैटेलाइट टाउनशिप के नाम पर कृषि भूमि लूटना बंद करो,सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना व उसमें लैंडपुलिंग नीति वापस लो,टोपो लैंड के नाम पर दियारे की जमीन हड़पना बंद करो, रैयतों की मालिकाना बहल करो,विकास योजनाओं के नाम पर बिना समुचित मुआवजा के कृषि भूमि हड़पना बंद करो,सभी किसानों को रासायनिक खाद और उर्वरक सस्ते दामों पर उपलब्ध कराओ,रासायनिक खादों और उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाओ,नहरों के अंतिम छोर तक पानी की व्यवस्था की व्यवस्था की जाए आदि नारे लगा रहे थे!
वहां सबसे पहले बाबू कुंवर सिंह आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया!उसके बाद सभा आयोजित किया गया!
सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह ने किया कहा कि अखिल भारतीय किसान महासभा 9 अगस्त 2026 को आज साम्राज्यवाद विरोधी दिवस पर पूरे देश के जिला मुख्यालय शहरों में “किसानों को गुलाम बनाने वाली भारत अमेरिका कृषि व्यापार समझौता रद्द कराने व बिहार में सम्राट चौधरी सरकार द्वारा 12 सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना व उसमें लैंड पुलिंग नीति के माध्यम से 4 लाख एकड़ कृषि भूमि कॉर्पोरेट के लिए हड़पने की कोशिश के खिलाफ” विरोध मार्च आयोजित कर मोदी और सम्राट चौधरी का पुतला फूंका गया!
आगे पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह ने कहा कि ने कहा कि भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के जरिये भारत की खेती पर अब तक का सबसे बड़ा हमला होने वाला है!इस समझौते के जरिये अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए देश के कृषि बाजार खोले जा रहे हैं। यह समझौता यदि लागू हुआ तो भारत के 85% छोटे व मध्यम किसानों के लिए यह मौत का सौदा साबित होगा!सस्ते आयातित अमेरिकी अनाज,फल,सब्जियों,दुग्ध उत्पादों और पॉल्ट्री उत्पादों की बाढ़ के आगे पहले से घाटे की खेती वाला भारत का किसान कहीं भी नहीं टिक पाएगा!और अंततः देश अपनी खाद्य सुरक्षा खो देगा!
दूसरी ओर संकट ग्रस्त कृषि को उबारने के बजाय सरकारें विकास के नाम पर कृषि भूमि की लूट गैर कृषि कार्य हेतु कर रही है!बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने तो 12 सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना व उसमें लैंडपुलिंग नीति के माध्यम से 4 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि को आडानी के लिए हड़प करने कि योजना पर कार्य कर रही है!इसके अतिरिक्त 1 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि (अन सर्वे लैंड) के नाम पर लूट लेने की योजना है!देश में यह अब तक का सबसे बड़ा कॉरपोरेट कृषि भूमि हड़प है!
सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव राजू यादव ने कहा कि जिस राज्य में सिर्फ कृषि भूमि ही है और उस पर आबादी के घनत्व का भारी दबाव है। जहाँ पहले ही हाइवे और औद्योगिक कॉरिडोर के नाम पर 6 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि नष्ट किया जा चुका है। इस तरह से इस बड़े पैमाने पर कृषि भूमि का नष्ट होते जाना आने वाले समय में न सिर्फ जबरदस्त खाद्यान्न संकट को उत्पन्न करेगा बल्कि पर्यावरण संतुलन खो देगा जिसके भयंकर परिणाम होंगे!इसलिए आज हमें अपने कल को बचाने के लिए इन सरकारों के खिलाफ कमर कसना होगा सड़क पर उतरना होगा!अन्यथा कल कुछ नहीं बचेगा!
कार्यक्रम में राजू यादव,चन्द्रदीप सिंह,जमाल असरफ,कुष्णा गुप्ता,दुदून सिंह,विजय यादव,जय कुमार सिंह,मुखिया भरत कुशवाहा,कुणाल सिंह अजय सिंह सहित कई लोग शामिल थे!

Related posts

राजस्थान:पर्यावरण संरक्षण के लिए घर-घर जाकर जागरूक करने का अनूठा प्रयास।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किए जाने पर गर्व व्यक्त किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:पीवीटीजी समुदायों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान, 18 से 25 मई तक गांव-गांव में लगाए जा रहे विशेष संतृप्तिकरण शिविर: राजीव रंजन, उपायुक्त

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का लिया जायज़ा।

rktvnews

एशियाई सफलता के बाद भारत के युवा भारोत्तोलकों की निगाहें कॉमनवेल्थ गेम्सा 2026 के लिए क्वालीफाई करने पर है।

rktvnews

भोजपुर: शुक्लपुरा के “अभिषेक शुक्ला” का अंडर-23 राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के 61 किलो ग्राम भार वर्ग में हुआ चयन,बिहार का करेंगे प्रतिनिधित्व।

rktvnews

Leave a Comment