RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल ने बक्सर प्रखण्ड अन्तर्गत महादलित टोला का भ्रमण एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के आच्छादन का निरीक्षण किया।

बक्सर/बिहार 04 जनवरी। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर प्रखण्ड अन्तर्गत महादलित टोला का भ्रमण एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के आच्छादन का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा महदह स्थित निर्माणाधीन अति पिछड़ा बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया गया। निर्माणाधीन छात्रावास पर रेन वॉटर हॉरवेस्टिंग लगाने हेतु संवेदक को निदेशित किया गया। साथ ही छात्रावास परिसर के अंदर छायादार एवं फलदार पौधे लगाने को कहा गया।
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के द्वारा महदह पंचायत स्थित महादलित बस्तियों का निरीक्षण किया गया। महादलित टोलें में नाली निर्माण कर उक्त टोले का जल निकासी हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया। महादलित टोलें के साफ-सफाई एवं पंचायत के साफ-सफाई हेतु उठाए जा रहे स्वच्छताग्राही के द्वारा किए जा रहे कार्यों का स्थानीय आम जनता से फीडबैक लिया गया।जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन को रंग-रोधन एवं पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था कराने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी बक्सर सदर, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी, मुखिया, विकास मित्र एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट)जगदीशपुर इकाई द्वारा नयी शिक्षक भर्ती नियमावली 23 की प्रतियां जला जताया विरोध।

rktvnews

भोजपुर:विद्यालय में शिक्षिका का पदोन्नति, विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

पाटलिपुत्र कॉलोनी के रोड संख्या 2 से 3 तक का नाम सेवानिवृत आईएएस अधिकारी स्व मनोज श्रीवास्तव के नाम पर।निगम ने जारी किए आदेश।

rktvnews

इंदौर:नरवाई नहीं जलाने की किसानों से अपील,नरवाई जलाने से घटती है खेत की उर्वरा शक्ति।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में PRIDE और ICPS द्वारा संसद, राज्य विधानसभाओं, विभिन्न मंत्रालयों और वैधानिक निकायों के केंद्र और राज्यों के अधिकारियों के लिए आयोजित लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग सम्बन्धी ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पटना पक्षी अभयारण्य और छारी-ढांड में नए रामसर स्थलों का स्वागत किया।

rktvnews

Leave a Comment