RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

राजस्थान:वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया पर्यावरण संरक्षण जागरूकता पोस्टर का विमोचन।

जयपुर/राजस्थान 28 जनवरी। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के कार्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण के रोकथाम के लिए जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण शासन एवं प्रशासन की जिम्मेदारी के साथ प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें तथा पौधे लगाने के उपरान्त उनके बडे होने तक उनकी देखभाल भी करें।
उन्होंने प्रदूषण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देश दिये कि जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु निरन्तर जनजागरूकता अभियान चलाए तथा प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर कडी कार्रवाई करें।
इस दौरान राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी दीपेन्द्र झरवाल, पं. जलेसिंह सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं आमजन मौजूद रहे।

Related posts

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 को लेकर समाहरणालय परिसर से उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

मोतिहारी में तारामंडल निर्माण के लिए तीन एकड़ जमीन चिन्हित।

rktvnews

जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में विशेष जिला स्तरीय परामर्श समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा आयोजित मौखिक परीक्षा में शोधार्थी रमेश कुमार सफल,हेड प्रो ललित कुमार ने दी बधाई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्रपति ने प्रदेश के सात शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ, सुखाड एवं आपदा की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment