RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: बड़हरा का बेटा आपके द्वार : जनता को मिली नई आस

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 जून। बड़हरा का बेटा आपके द्वार के तहत बड़हरा विधानसभा के भावी प्रत्याशी रघुपति यादव के चल रहे प्रणाम बड़हरा सलाम बड़हरा जनसंपर्क अभियान से स्थानीय ग्रामीणों में एक नई आशा और उम्मीद को जगाने का सफल प्रयास प्रतीत हो रहा है।ग्रामीणों की माने तो रघुपति यादव के इस जन संपर्क अभियान के तहत तेजस्वी यादव द्वारा जनता के लिए किए गए ऐतिहासिक घोषणाओं में शामिल माई बहिन योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह,वृद्धा,दिव्यांग,विधवा,लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में सम्मानजनक बढ़ोतरी,आम जनता को राहत स्वरूप प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली और गैस सिलेंडर की मात्र 500 रुपए में उपलब्धता को विस्तृत रूप से क्षेत्र में हर घर तक पहुंच जनता को जानकारी देने का सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से संवाद के दौरान कई ग्रामीणों ने उक्त घोषणाओं को आम जनता का अधिकार बताते हुए कहा कि किसी भी सरकार से अपने लिए जनता राहत की योजनाओं की आस रखती हैं। जो जनता का एक सरकार से अधिकार भी होता है।ऐसे में तेजस्वी यादव की घोषणाएं आम जनता के लिए एक बेहतर भविष्य की परिकल्पना से कम नहीं।
रघुपति यादव ने अपने इस जनसंपर्क अभियान के तहत तेरहवें और चौदहवें दिन कोइलवर प्रखंड अंतर्गत खेसरिया पंचायत के खेसरिया, जलपुरा ,बीरमपुर पंचायत, श्रीपालपुर , भोपतपुर में हर घर तक पहुंच तेजस्वी की घोषणाओं से जनता को अवगत कराया एवं कई जगहों पर जन सभा भी की।
अपने जनसंपर्क अभियान के बारे में चर्चा करते हुए रघुपति यादव ने बताया की उनके इस अभियान का एक मात्र मकसद हर घर तक तेजस्वी यादव की घोषणाओं को पहुंचाना है साथ ही उनकी समस्याओं से अवगत होना भी है जिसके लिए मैं प्रयासरत हूं और रात्रि तक जनसंपर्क भी कर रहा हूं। भावी प्रत्याशी ने बताया की जनसंपर्क के दौरान लोगों में तेजस्वी जी की घोषणाओं को लेकर उत्साह है साथ ही उनके 17 महीने के कार्यकाल की सराहना भी की जा रही है और वे तेजस्वी यादव जी को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखने को आतुर है।रघुपति यादव के साथ जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से मनोज पाण्डेय, राम लक्ष्मण राय, रामप्रताप पासवान, तारकेश्वर पासवान, चंगनी यादव,मदन यादव, धर्मेन्द्र पांडेय, नितिन पांडेय,अनिल कुमार रानावत, लोहा यादव,अजय यादव,साधू यादव, नीरज कुमार, सुमीत कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:नगर परिषद नरकटियागंज का कार्यभार अब नगर आयुक्त बेतिया के जिम्मे।

rktvnews

26 मार्च 2023 से होगा 18वी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन।

rktvnews

डालमिया सीमेंट ने ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल के तहत पूर्वी भारत के 400 से अधिक अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को सम्मानित किया।

rktvnews

विद्युत करंट के चपेट में आने से मृत विद्या चौधरी के परिजनों को दी गई सहायता राशि।

rktvnews

पैक्स चुनाव हेतू नामांकन दाखिल।

rktvnews

एक गृहणी की नजर से!

rktvnews

Leave a Comment