RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 जून।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, भोजपुर, सिविल सर्जन, भोजपुर, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर आरा/पीरो / जगदीशपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भोजपुर, जिला लेखा पदाधिकारी, भोजपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी, भोजपुर, जिला खनन पदाधिकारी, भोजपुर, जिला समन्वयक, जीविका, भोजपुर, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमण्डल-1, आरा एवं कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, शाहाबाद पथ प्रमण्डल, आरा उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा जिला खनिज फाउण्डेशन मद से चयनित योजनओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी। जिन-जिन योजना की प्रशासनिक स्वीकृति निर्गत है, उसका क्रियान्वयन कराकर अतिशीघ्र कार्य पूर्ण कराने का निदेश जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। बैठक मे जिला खनिज निधि से कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु निम्न निर्णय लिए गएः-

1. बालूघाटों के किनारे स्थलों का चयन कर बैठने योग्य शेड का निर्माण एवं सोलर लाईट का अधिष्ठापन कार्य।

2. संदेश प्रखण्ड में जीविका के तहत Stitching Unit प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य।

3. आरा, कोईलवर एवं बिहियां शहरी क्षेत्र में Public area/बाजार में जीविका मार्ट का निर्माण कार्य।

4. संदेश प्रखण्ड में जीविका के तहत सामुदायिक पुस्तकालय का निर्माण कार्य।

5. जिलान्तर्गत विभिन्न स्थलों पर ग्राम संगठन भवन एवं उसके ऊपर सामुदायिक पुस्तकालय का निर्माण कार्य।

6. जाम की समस्या के मद्देनजर बस स्टैण्ड, सदर आरा के पास पुलिस चेक पोस्ट का निर्माण कार्य।

7. जिलान्तर्गत सदर प्रखण्ड आरा के स्वास्थ्य केन्द्र, पिपरहियाँ के परिसर का जीर्णोद्धार एवं चाहरदिवारी का निर्माण कार्य।

8. जिलान्तर्गत सी०एच०सी०, सहार, ए०पी०एस०सी०, कारीसाथ, उदवन्तनगर एवं ए०पी०एस०सी०, कोरी, संदेश के चाहरदिवारी का निर्माण कार्य।

9. जीरो माई, आरा के छात्रावास में मुख्य द्वार से भवन तक मिट्टी भराई एवं पी०सी०सी० सड़क का निर्माण कार्य।

10. जिलान्तर्गत विभिन्न प्रखण्डो में स्वच्छता के दृष्टिकोण से Waste Stabilization Pond (WSP) का निर्माण कार्य।

Related posts

पिथौरागढ़: विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भारत और न्यूजीलैंड एक व्यापक, पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं: पीयूष गोयल

rktvnews

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकाशवाणी के विशेष एफएम चैनल ‘कुंभवाणी और ‘कुंभ मंगल ध्वनि का किया लोकार्पण।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख बढ़ी : भूपेन्द्र यादव

rktvnews

सीतामढ़ी:नई चेतना-पहल बदलाव की ओर के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

बीना की धरा पर 14 सितंबर को रचेगा नया इतिहास:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment