RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे डॉ प्रदीप सिंह पंकज : प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जून।लोकनायक जयप्रकाश स्मारक संस्थान के द्वारा मुक्त कला मंच, कलेक्ट्री तालाब, आरा में डॉ प्रदीप सिंह पंकज की दसवीं पुण्य तिथि का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता फ़ुटाब के अध्यक्ष प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा, संचालन प्रो. नीरज सिंह और स्वागत भोर के पूर्व सचिव सुशील कुमार, धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप ओशो ने तथा संयोजन चैत्यन्य सिंह नें किया। कार्यक्रम में मंचासीन महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्य प्रो. कमल कुमारी सिंह, रबीन्द्र त्रिपाठी, सुशील तिवारी, नाथू राम ने अपनी श्रद्यांजलि अर्पित की। दर्शक दीर्घा से प्रथम वक्ता के रूम में पद्म श्री डॉ भीम सिंह भवेश, उसके बाद प्रो. सत्यनारायण सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह, योगेन्द्र सिंह, डॉ. मनीष प्रसाद, राजेश दुबे, शलील भारती, सुधीर मिश्रा, गुरुचरण सिंह, उमेश सिंह, विनोद ओझा, डी राजन, नें अपनी बात रखी और श्रद्धा सुमन अर्पित की। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप सिंह पंकज के युवा जीवन, उनकी पत्रकारिता, प्राध्यापन सत्र, डॉ अम्बेडकर पुस्तकालय की स्थापना और संचालन, भोजपुर कंठ अख़बार की ख़बरों, सहित ज़िला की किसी भी समस्या को अपनी व्यक्तिगत समस्या समझकर कार्यवाही करने के उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । पौत्री अपूर्वा ने उनके व्यक्तित्व और जीवनी को कविता पाठ के माध्यम से प्रस्तुत किया । अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्रो. सिन्हा ने कहा की प्रदीप सिंह के उपनाम पंकज जिसका मतलब कमल होता है, को अपने जीवन में शास्वत किया और समाज को अपनी छवि से मार्गदर्शित किया। संचालन करते प्रो. नीरज सिंह ने उनके पत्रकारित से शायरी तक की सफ़र पर प्रकाश डाला। सुशील कुमार ने उनकी मित्रता की गूढ़ता तथा समाज के प्रति उनकी जवाबदेही की बात बतायी। पूर्व प्राचार्य प्रो. कमल कुमारी सिंह उनके महिला कॉलेज के शिक्षण कार्य की बात करते भा-भिहोर हो उठी । रविन्द्र भारती, सुशील तिवारी, तथा नाथू राम ने उनकी निर्भीगता, उदराता और सहिष्णुता की बातें बतायी । राजेश दुबे ने कारगिल शहीदों के लिए उनके सम्मान के उद्गार व्यक्त किये वहीं और डॉ. मनीष प्रसाद ने उनके नाम पर शहीद विद्यानन्द सिंह औधगिक प्रशिक्षण संस्थान, कोइलवर के प्रांगण में *”डॉ प्रदीप सिंह पंकज पुस्तकालय”* स्थापित और संचालन करने का प्रस्ताव को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि बताई । कार्यक्रम में उनकें दोनों पुत्र-पुत्र बधु, दोनों बेटी-दामाद सहित परिवार के सभी सदस्य, और जिला के विभिन्न स्थानों से लोग उपस्थित रहें जिनमें मुख्यत शमशाद प्रेम, पवन कुमार सोनू, सत्येंद्र सिंह, अमरीश सिंह, सुशांत सिंह, रीतम्भरा सिंह, शिवांशी सिंह, प्रीति सिंह, नेहा सिंह, पदुमदेव सिंह, सूरज कुमार, राहुल कुमार, सहित सैकड़ों समानित उपस्थित है ।

Related posts

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 समारोह के उपलक्ष में गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ, अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र सौंपा और गृह प्रवेश कराया।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन।

rktvnews

रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट लार्ज शॉर्ट फिल्म्स ने जारी रखा MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल के साथ अपना सहयोग; दर्शकों के लिए पेश की जाएंगी बेहतरीन कहानियां।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के चहुँमुखी विकास की रखी सशक्त नींव : अमित शाह

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में 8 डीएम और 12 एसपी का किया तबादला,चुनाव कार्यों से रखा दूर।

rktvnews

राष्ट्रपति कल अयोध्या का दौरा करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment