RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: भाजपा भोजपुर ने लालू परिवार के अहंकार और बाबा साहेब के अपमान के विरुद्ध दिया धरना।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जून। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा सोमवार को आरा समाहरणालय के सामने भारतरत्न डाँ. भीमराव अंबेडकर के अपमान और लालू परिवार के अहंकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,संचालन जिला मंत्री ठाकुर दयाल राम और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता प्रहलाद राय ने किया।
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि संविधान लागू होने के बाद से ही काँग्रेस द्वारा लगातार संविधान शिल्पकार डाँ. भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किया गया।उन्हे चुनाव नही लड़ने दिया गया।उनका अंतिम संस्कार भी काँग्रेस सरकार द्वारा नही किया गया। जीवनभर बाबा साहब को अपमान किया गया। लेकिन अब तो काँग्रेस के सहयोगी दलो द्वारा भी अंबेडकर जी का अपमान किया जा रहा है। राजद और विपक्षी पार्टी हमेशा से दलितो,अति पिछड़ो,पिछड़ो का हमेशा अपमान करता आया है। भाजपा हमेशा से डाँ.भीमराव अंबेडकर जी को सम्मान देने का काम किया है। सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ एनडीए सरकार सभी वर्गो का विकास कर रही है।डाँ अंबेडकर को भारत रत्न देने का काम भी एनडीए सरकार ने ही किया।उनके जीवन के पाँच महत्वपूर्ण घटनाओं को पंचतीर्थ के रूप मे भाजपा स्थापित किया। आज जनप्रतिनिधि की संख्या में सबसे अधिक दो तिहाई दलित, अति पिछड़ा और पिछड़ा से चुन कर पंचायत से देश मे प्रतिनिधित्व कर रहे है। लालू जी द्वारा अंबेडकर जी के अपमान को 2025 में बिहार की जनता बदला ले कर चुकाएँगी।
वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माता के रूप मे डाँ भीमराव अंबेडकर को जाना जाता है,जिनका सम्मान करना हम देशवासियों का कर्तव्य है,लेकिन पहले काँग्रेस द्वारा इनका अपमान किया जा रहा था। अब लालू जी द्वारा संविधान निर्माता और दलित का अपमान करना निंदनीय है। लालू जी द्वारा उनका अपमान करना आश्चर्यजनक है,लेकिन राष्ट्रीय जनता दल मे किसी का अपमान करना आश्चर्यजनक नही है। उस दल में किसी का सम्मान करने का संस्कार नही है।मेरा संबंध उस दल से बहुत समय तक रहा,लेकिन म़ै वहाँ भी सम्मान के साथ रहा और जब उस दल को छोड़ा तब भी सम्मान के साथ ही विदा लिया। आज केन्द्र में नरेन्द्र मोदी जी की सरकार गरीब कल्याण का अदभूत काम कर रही है।बिहार में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार दलित, पिछड़ा,अतिपिछड़ा के लिए काम कर रही है। एक महापुरुष का अपमान बर्दाश्त नही किया जा सकता और इसे इंडी गठबंधन को भुगतान पड़ेगा।
वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि कि बिहार की जनता को भाजपा डाँ भीमराव अंबेडकर के अपमान को बताने का काम करेगी। भाजपा दलितों, पिछडो और अतिपिछड़ों का हमेशा सम्मान करती है। बिहार चुनाव में दलित का अपमान का बदला जनता ल़ेगी।
कार्यक्रम को कौशल विद्यार्थी, रामदिनेश यादव,सुषुमलता,हरेन्द्र पांडेय,सियाराम सिंह,श्रीभगवान सिंह आदि वक्ताओं ने संबोधित करते हुए भारत रत्न संविधान शिल्पकार डाँ भीमराव अंबेडकर जी को लालू परिवार का अहंकार बताते हुए हुंकार भरा।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेतागण,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,वरिष्ठ, सक्रिय कार्यकर्ता सहित सैकडों लोग शामिल थे।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त ने जनता दरबार में की जन सुनवाई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोटरी क्लब के कार्य प्रशंसनीय – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

उर्दू प्राथमिक विद्यालय, बड़ौरा के निर्माण के लिए विधायक ने DDC को अपने निधि से 10 लाख रुपये का अनुशंसा पत्र सौंपा!उर्दू प्रथमिक विद्यालय,बड़ौरा को बनाया जाएगा क्षेत्र का मॉडल विद्यालय:मनोज मंज़िल

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के उद्यमियों को किया निवेश के लिए मध्यप्रदेश आमंत्रित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का संकल्प पूरा होने पर 5 सदी की प्रतीक्षा और प्रतिज्ञा आज पूर्ण हुई।

rktvnews

जम्मू कश्मीर के नौशेरा में मधेपुरा के रहने वाले सेना के हवलदार पवन कुमार के शहीद होने पर मुख्यमंत्री मर्माहत, जताई गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment