RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा द्वारा जनसंघ संस्थापक डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति दिवस को जिला मुख्यालय से बूथ स्तर तक मनाया गया।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जून। सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक और महान राष्ट्रवादी नेता,एक देश में एक प्रधान, एक विधान और एक निशाना के प्रणेता डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा द्वारा बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।
भाजपा द्वारा डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की स्मृति में कार्यक्रम जिले के सभी मंडल अंतर्गत बूथों पर किया गया।
मुख्य कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे जिला कार्यालय मे किया गया। जिला कार्यालय सहित सभी मंडलो के बूथों पर डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई।
डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमे उनके जीवन गाथा,उनके संघर्ष और राष्ट्र के लिए बलिदान पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
जिला कार्यालय स्मृति दिवस कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, रामदिनेश यादव,संजय कुमार स़िह,भिखारी सिंह,श्रीभगवान सिंह,नरेन्द्र तिवारी, धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,राजकुमार कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, उधारी बाबा,राजु कुमार,अरविन्द कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में स्थित रतले जलविद्युत परियोजना, बिजली खरीद समझौते के अनुसार, राजस्थान ऊर्जा विकास और आईटी सर्विसेज लिमिटेड को 40 वर्षों की अवधि के लिए बिजली प्रदान करेगी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 नवंबर 24

rktvnews

छत्तीसगढ़:रामकाज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम‘, श्रीरामलला दर्शन योजना के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री ने किया रवाना।

rktvnews

लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

रायपुर : प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री

rktvnews

सोनी सब के फैमिली रोम-कॉम ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ में वकील की भूमिका निभाने के लिए आशी सिंह ने देखीं कोर्टरूम ड्रामा सीरीज़।

rktvnews

Leave a Comment