RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

इन 4 तरीकों को अपनाकर पुरुष बढ़ा सकते हैं अपनी फर्टिलिटी :डॉ चंचल शर्मा

नई दिल्ली/राहुल ढींगरा 15 सितंबर।पुरुष हों या महिला आजकल ख़राब लाइफस्टाइल की वजह से दोनों ही वर्गों को फर्टिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। धीरे धीरे पुरुषों की प्रजनन क्षमता में गिरावट आ रही है। इसका एक बहुत बड़ा कारण लोगों की फ़ूड हैबिट्स, जीवनशैली, बढ़ता प्रदुषण, स्ट्रेस, आदि है। इन सबकी वजह से पुरुषों का स्पर्म काउंट कम होता जा रहा है। लेकिन यहाँ उन आदतों के बारे में जानेंगे जिनमे सुधार लाकर आप स्पर्म काउंट की इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और और अपनी फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं।
आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर तथा फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ चंचल शर्मा से जब इस विषय पर बात हुयी तो उन्होंने कहा कि इन 4 आदतों को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर पुरुष अपनी फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं।

1. हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट का सेवन करें
जिन पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने जैसी समस्या हो रही है और अपनी फर्टिलिटी बढ़ाना चाहते हैं उन्हें अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप अपनी डाइट में सभी पोषक तत्वों को उचित मात्रा में शामिल करें। यह सभी पोषक तत्व आपकी फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करेंगे।
कौन से फ़ूड आइटम्स फायदेमंद हैं?
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल और सब्जियां: आपके शरीर में फ्री रैडिकल्स को कम करने के लिए कुछ पोषक तत्व बेहद महत्वपूर्ण होते हैं जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल और सब्जियां विटामिन C, जिंक और विटामिन E. ये सभी पोषक तत्व किसी पुरुष के शुक्राणु की संख्या और गुणवत्ता में सुधार लाने में सहायक होते हैं। इसके प्राकृतिक स्रोत के रूप में आप अंगूर, संतरा, बेरीज़ और हरी सब्जियों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड: पुरुष अपने स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदर्थों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में मछली, अलसी के बीज और अखरोट को शामिल कर सकते हैं।
जिंक और फोलेट: जिंक और फोलेट से भरपूर खाद्य पदार्थ किसी पुरुष के फर्टिलिटी को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके लिये आप अंडे, कद्दू के बीज, पालक, आदि को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
2. तनाव को कम करें
तनाव आजकल एक आम समस्या हो गयी है जो कई बार अननोन इनफर्टिलिटी का कारण भी बनता है। तनाव किसी भी पुरुष के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को बढ़ाने का कार्य करता है। इससे पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे उनके स्पर्म की क्वालिटी प्रभावित होती है और फर्टिलिटी भी कम हो जाती है।
तनाव को कम करने के उपाय:
योग और ध्यान (मेडिटेशन): तनाव कम करने के लिए आप रेगुलर योग, एक्सरसाइज और मैडिटेशन कर सकते हैं। इससे आपको मानसिक शक्ति मिलेगी और आपका तनाव कम होगा साथ ही यह आपकी फर्टिलिटी में सुधार करने में भी सहायक होगा।
सकारात्मक सोच: आप अपनी सोच को साकारात्मक बनाये रखें। अपने दैनिक कार्यों में कुछ ऐसी गतिविधिओं को शामिल करें जिससे तनाव में कमी हो जैसे दोस्तों से बात करना, अच्छी किताबें पढ़ना, आदि।
3. शारीरिक सक्रियता बढ़ाएं
एक पुरुष की फर्टिलिटी में तभी सुधार हो सकता है जब उसका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होगा। इसके लिए आप शारीरिक रूप से जितने एक्टिव रहेंगे आपकी फर्टिलिटी पर उतना ही सकारात्मक असर देखा जा सकता है। नियमित एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में ब्लड का फ्लो बढ़ता है और प्रजनन क्षमता भी बेहतर होती है।
किस प्रकार की एक्सरसाइज करें?

कार्डियो एक्सरसाइज: स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कार्डिओ एक्सरसाइज जैसे साइकिल चलाना, दौड़ना या स्विमिंग करना, आदि को शामिल कर सकते हैं।
वजन उठाना (रेसिस्टेंस ट्रेनिंग): पुरुष अपने प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए वजन उठाने वाले एक्सरसाइज भी कर सकते हैं, जिससे आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर को बढ़ता है।

ओवर एक्सरसाइज से बचे

एक्सरसाइज करते समय पुरुषों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह एक सीमा में रहकर ही व्यायाम करें क्यूंकि जरुरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपकी फर्टिलिटी कम भी हो सकती है।

धूम्रपान और शराब से परहेज करें

पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए स्मोकिंग करना, शराब या अन्य नशीली पदार्थों का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। ये सभी गतिविधि किसी पुरुष के शरीर में शुक्राणुओं की संख्या कम करने और उनकी गुणवत्ता कम करने के लिए जिम्मेदार होती हैं। इससे उनके टेस्टोस्टेरोन का लेवेल कम होता है और फर्टिलिटी पर भी नाकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए धूम्रपान और शराब के सेवन से परहेज करना चाहिए।

Related posts

पटना: विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने वाला है बिहार बजट: नीतीश कुमार

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने मगध सम्राट जरासंध महाराज की जयंती मनाई।

rktvnews

एलएसएएम 12 (यार्ड 80) का जलावतरण।

rktvnews

भोजपुर:शराब के साथ तीन गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

गढवा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी कार्यों के प्रगति की समीक्षा हेतु सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं प्रखंडों के निर्वाचन प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने नेत्र जांच शिविर में भाग लेकर आमजन को शिविर का लाभ लेने हेतु किया प्रोत्साहित।

rktvnews

Leave a Comment