RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एनएसएस महाराजा कालेज व स्माइल हाउस द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जून। रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा कालेज इकाई और स्माइल हाउस के संयुक्त तत्वावधान में लक्षणपूर गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से आंख और शरीर के विभिन्न समस्याओं का स्किल डॉक्टर के द्वारा जांच किया गया। जिसमें डॉ. सूरज कुमार डॉ. मोहम्मद इम्तियाज अहमद डॉक्टर नूर आलम, डॉ. प्रदीप कुमार एवं डॉ.शाहनवाज अली के टीम ने जांच का कार्य किया। जिसमें बहुत सारे लोगों के आंख एवं स्वास्थ्य जांच हुआ। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाराजा महाविद्यालय इकाई के दलनायक नीतीश कुमार ने किया।संस्था कि संस्थापिका नेहा कुमारी ने कहा कि संस्था का मक़सद हीं है अपने राष्ट्र को हेल्दी वेल्दी एवं वाइज बनाना है और हम इस कार्य के लिए वचनबद्ध है ।नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य यही है कि समाज में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करके लोगों में जागरूकता और सहायता का भाव लाना है ।आज इस कैंप में हम सभी ने देखा कि गांव के निम्न स्तरों पर किन-किन समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं और उनके लिए सरकार कौन-कौन सी योजना चल रही है जिसकी जानकारी दी गई।कैंपस एम्बेसडर समीर सिंह ने स्वयंसेवकों के इस कार्य का सराहना किया और शुभकामनाएं दी।इस मौके पर नेहा कुमारी, बबीता देवी, अजित सिंह, कुमार शरदिंदु सूरज कुमार अली,स्वयंसेवकों की सूची दल नायक नीतीश कुमार सिंह, आकाश कुमार, परवीन कुमार, अंकित ठाकुर, अमित कुमार, अविनाश अंकित कुमार, रणवीर,कर्ण सिन्हा, आदि रहे।

Related posts

विधि एवं शांति व्यवस्था हेतु फ्लैग मार्च।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक निदेश।

rktvnews

सदाफल देव विहंगम योग संस्थान द्वारा सत्संग संगोष्ठी संपन्न!28 अक्टूबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर:जिला सचिव विजय पांडेय

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले के अंतर्गत सरकारी विभागों और संगठनों में नई भर्ती हुए लोगों को एक लाख से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण किया।

rktvnews

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनाया जन्मदिन! पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ का ग्रामीणों संग देखा प्रसारण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment