RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:लोकसभा चुनाव के निमित्त जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 मार्च।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त आज 14 मार्च को भोजपुर जिला अंतर्गत जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण -सह-कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया।
उपस्थित मास्टर प्रशिक्षकों को वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग -सह अपर समाहर्ता, विशेष,नोडल पदाधिकारी,(प्रशिक्षण कोषांग),जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर एवं चयनित सुपर मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी मास्टर प्रशिक्षकों को पीठासीन पदाधिकारी, एवं मतदान पदाधिकारी के कार्य एवं दायित्व के बारें में विस्तार से बताया गया।
सुपर मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी मास्टर प्रशिक्षक को मतदान के दिन भरे जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों के भरे जाने के बारें में जानकारी दी गई!प्रशिक्षण के दरम्यान सभी मास्टर प्रशिक्षक से प्रपत्रों को भरवाया भी गया!
इस दौरान सभी मास्टर प्रशिक्षक को EVM /VVPAT का हैंडस ऑन ट्रेनिंग भी दिया गया।
प्रशिक्षण में मतदान के दो दिन पूर्व, मतदान के एक दिन पूर्व एवं मतदान के दिन पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारी के द्वारा किये जाने वाले कार्य एवं भूमिका के बारें में बताया गया।
बताया गया की मतदान के तिथि से दो दिन पूर्व मतदान सामग्री डिस्पैच सेंटर से हस्तगत कराया जाएगा जबकि मतदान के एक दिन पूर्व पीठासीन पदाधिकारी को विशेष पैकेट एवं EVM /VVPAT डिस्पैच सेंटर से हस्तगत कराया जाएगा!
चयनित मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारी को पहला प्रशिक्षण तिथि निर्धारित होने के पश्चात प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुरूप दिया जाएगा।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

rktvnews

वैशाली:जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:आर.वी.एस.पब्लिक स्कूल में सावन संस्कृति कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डेंगू और चिकनगुनिया के नियंत्रण को ले की गई समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजनांदगांव : वर्ष 2023 का अंतिम नेशनल लोक अदालत 16 दिसंबर को।

rktvnews

8-11 सितम्बर (विश्व व्यापार केन्द्र)

rktvnews

Leave a Comment