RK TV News
खबरें
Breaking News

ग्रेन एथनॉल मैन्यूफ़ैक्चरिंग एसोसिएशन (GEMA) की बैठक संपन्न।

देश भर से लगभग 80 एथनॉल प्लांट के प्रामर्स एवं सीईओ हुए शामिल।

भारत प्लस एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी ने किया बिहार एथनॉल एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व।

समस्याओं को ले प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 09 अगस्त।आज दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ग्रेन एथनॉल मैन्यूफ़ैक्चरिंग एसोसिएशन (GEMA) की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूरे देश भर से क़रीब 80 एथनॉल प्लांट के प्रॉमर्स एवं सीईओ मौजूद रहे । बिहार एथनॉल एसोसिएशन के तरफ़ से भारत प्लस एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी अजय सिंह भी इसमें शामिल हुए ।
बैठक की जानकारी देते हुए बिहार एथनॉल एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे भारत प्लस एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी अजय सिंह ने बताया की बैठक मौजूदा आ रही ग्रेन की दिक़्क़त को देखते हुए की गई । पेट्रोल में 15% एथनॉल की ब्लिंडिंग की जा रही है । लेकिन आज एथनॉल प्लांट को मक्का के दर में काफ़ी बढ़ोतरी से दिक़्क़त आ रही है ।
उन्होंने बताया की आज की बैठक में मुख्य मुद्दे के तहत सरकार से माँग की गई की एफसीआई के द्वारा पूर्व में निर्धारित दर पर चावल मुहैया कराया जाये । आज एफसीआई के द्वारा ओपन मार्केट में 28 रुपया चावल की नीलामी का टेंडर निकाला गया है । एफसीआई के पास अभी सरप्लस चावल हो गया है । अजय सिंह ने बताया की आज के बढ़ते मक्का की दर को देखते हुए जो दर ओएमसी ने निर्धारित किया है उसमे काफ़ी नुक़सान हो रहा है । आज बाज़ार से मक्का 25-26 रुपया तक मिल रहा है ।

सरकार से माँग

१. सरकार मक्का और चावल की आपूर्ति पूर्व निर्धारित दर पर करे
२. ⁠अगर सरकार आपूर्ति नहीं करती है तो एथनॉल के रेट को बढ़ाया जाये
३. ⁠विदेश से सभी प्लांट को डायरेक्ट मक्का ख़रीद की अनुमति दें
बैठक की अध्यक्षता GEMA के प्रेसिडेंट सी के जैन ने की। भारत प्लस एथनॉल बिहार के सीएमडी अजय सिंह ने सभी मुद्दों को सभी के समक्ष रखा। सीएमडी अजय सिंह ने बताया की बहुत जल्द एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल उक्त समस्याओं के निदान को ले प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय लिया जाएगा।

Related posts

इंदौर जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान बन रहा है जनआंदोलन।

rktvnews

प्रधानमंत्री 10 फरवरी को सुबह 11 बजे दूरदर्शन सहित कई प्लेटफार्मों पर देश भर के छात्रों से बातचीत करेंगे।

rktvnews

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

अपराधियों पर भारी पड़े रहे भोजपुर पुलिस के एक घण्टे🤪

rktvnews

चतरा:76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन, परेड, झांकी समेत हुए अन्य कार्यक्रम।

rktvnews

मध्यप्रदेश में पेड न्यूज के 80 प्रकरणों में 78 उम्मीदवारों को नोटिस जारी जिला स्तर पर 2 प्रकरण हुए निरस्त।

rktvnews

Leave a Comment