RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर जिला योगासन खेल संघ द्वारा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में हुआ योगाभ्यास।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोजपुर जिला योगासन खेल संघ द्वारा 21 जून 2025 को 6 बजे सुबह से योग-कार्यक्रम का आयोजन वीर कुँवर सिंह स्टेडियम, आरा में किया गया | योग कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व कृषि मंत्री-सह-वर्तमान विधायक, आरा अमरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया | योग-कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति दुर्गविजय सिंह, राम दिनेश यादव, आयोजन अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, संरक्षक शीला पांडे, संजय सिंह समाजसेवी, मुनमुन तिवारी पूर्व सिनेट सदस्य, अरुण कुमार दास, संयोजक दिलीप सिंह “डबलू”, शिक्षा विभाग के अधिकारी, एस.बी. गर्ल्स स्कूल पकरी आरा, सरस्वती विद्या मंदिर सिंगही, माँ मैत्राणी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुंडी, डॉ. नेमीचंद शास्त्री बालिका विद्यालय आरा, ब्लू वेल्स अकादमी, आरा तथा योगासन संघ, भोजपुर के साथ-साथ सचिव आशीष मिश्रा, अलख निरंजन, कुमार विजय, कृष्णा कुमार, अटल बिहारी सिंह, नीरज कुमार सिंह, पाठक जी सहित सैकडो योग प्रेमी शामिल हुए | मुख्य अतिथि अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग सिर्फ खेल नहीं है, ये हमारा दैनिक जीवन का कार्य शैली बन गया है, जो हर उम्र के लोग द्वारा देश में अपनाया जा रहा है | आयोजन अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय योग शिविर की तर्ज़ पर कार्यक्रम को आयोजित किया गया है| आयोजन सचिव आशीष कुमार मिश्रा ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी | कार्यक्रम के अंत मे सभी सम्मानित अतिथियो को सम्मनित भी किया गया |

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 29 फरवरी 24

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की सराहनीय पहल विगत 7 दिनों में गुम हुए 45 बच्चों, महिलाओ एवं वृद्धों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया।

rktvnews

नोएडा:मानव-समुदाय को अपने संस्कारों की रक्षा करनी चाहिए : माँ विजया

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भारत, हजारों वर्षों से चलती आ रही एक जीवंत सभ्यता है: प्रधानमंत्री

rktvnews

छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047 जनता को समर्पित।

rktvnews

Leave a Comment