RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

राजस्थान:चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान की मृत्यु पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने व्यक्त की संवेदना

जयपुर/राजस्थान 24 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा आम चुनाव के दौरान जिला सीकर में फ्लाइंग स्क्वाड की चुनाव ड्यूटी पर तैनात 402 कंपनी गुवाहाटी असम में कार्यरत सीआईएसएफ जवान देवीलाल की 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार को सुबह 6 बजे के करीब दुर्घटनावश अचानक हथियार चलने के कारण मृत्यु हो गई। तत्पश्चात घटना की जानकारी मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी और पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने मौके पर पहुंचकर जवान का पोस्टमार्टम करवाया तथा जवान के पैतृक गांव चनाना चिड़ावा जिला झुंझुनूं में उनके परिवारजनों को इस बारे में सूचित कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान प्रवीण गुप्ता द्वारा भी संवेदना व्यक्त की गई, जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर सौरभ स्वामी एवं पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने उनके संदेश को जवान के परिवारजनों तक पहुंचाकर संवेदना व्यक्त की। सीआईएसएफ जवान देवीलाल गांव चनाना, चिड़ावा जिला झुंझुनूं के निवासी थे, जो राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार सीआईएसएफ जवान देवीलाल की चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने के कारण जवान के परिवार को 15 लाख रुपए का मुआवजा अतिशीघ्र दिया जाएगा जो कि सीआईएसएफ से जवान को मिलने वाले मुआवजे से अलग होगा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से इस संबंध में कार्यवाही कर मुआवजा जारी करने के निर्देश दिए।

Related posts

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय बैंकिंग पुरस्कार 2023 में ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए आरबीआई गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित : आरके सिंह

rktvnews

भाजपा की हार का जिम्मेदार अमित शाह हैं।

rktvnews

जिलाधिकारी ने ओम साईं पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण!जन उपयोगी सुविधाओं के अर्न्तगत पेयजल एवं स्वच्छ प्रशाधन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें पेट्रोल पम्प संचालक।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19वें एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों को नकद धनराशि पुरस्कार की घोषणा की।

rktvnews

जिलाधिकारी ने डॉक्टर मुकेश के वेतन रोकने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment