
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर पुलिस ने हेरोइन के साथ दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने एएसआई राकेश कुमार,एएसआई हरिश्चंद्र कुमार तथा पुलिस बल के साथ 52 पुड़िया हेरोइन के साथ कनैला के बम बहादुर पासवान और कनैली के बबलू राम को रानीसागर से साहोडीह जाने वाली सड़क के किनारे कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 52 पुड़िया में कुल 14.8 ग्राम हेरोइन बरामद किया। पुलिस ने बम बहादुर पासवान और बबलू राम को जेल भेज दिया।
