RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पीके की सभा की तैयारी को ले बैठक, 26 वो 27 जून को बड़हरा और संदेश विधान सभा क्षेत्र में होगी तीन तीन सभाएं।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)20 जून।बिहार बदलाव यात्रा अभियान के सिलसिले में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आगामी 26 और 27 जून को जिले के बड़हरा और संदेश विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आधे दर्जन सभाओं को संबोधित करेंगे। सभा को योजनाबद्ध ढंग से सफल बनाने के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष अभय सिंह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक स्थानीय चंदवा मोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में सभा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी तय की गईं। 26 जून को बड़हरा विधान सभा क्षेत्र के वीरमपुर में दोपहर 12बजे, सरैया में 2बजे और सलेमपुर महामाया मंदिर क्षेत्र में 4 बजे तथा अगले दिन 27जून को संदेश विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत उदवंतनगर, अखगाव और धनडीहा गांव में उक्त समय पर सभाएं आयोजित की गई है। सभाओं की सफलता के लिए सघन प्रचार प्रसार के लिए ठोस रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, तथागत हर्षवर्धन,सलमा बेगम के अलावा स्थानीय प्रमुख नेताओं में चंद्रभानु गुप्ता, सोनू पासवान,नवीन कुमार,अनुरानी झा,राजीव रंजन,राहुल सिंह,कमलेश कमल,अनिल मिश्र,काजल कुमारी,जाकिर हुसैन,धीरेन्द्र पांडे,परिधि गुप्ता,कमलेश तिवारी और मंटू मिश्र आदि थे।

Related posts

सार्वजानिक निर्माण विभाग में बजट घोषणा समीक्षा बैठक आयोजित!धरातल पर शीघ्र लागू करें बजट घोषणाएं:प्रमुख शासन सचिव

rktvnews

गिरीडीह:अवैध खनन रोकने की दिशा में उठाएं सख्त कदम: उपायुक्त

rktvnews

आगामी विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री चिराग पासवान होगें-लोजपा रामविलास

rktvnews

इंदौर में पर्यावरण सुधार को लेकर हो रहे कार्यों की राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने की सराहना।

rktvnews

बिहार:राज्य में उत्पादित खाद्यन्नों के भंडारण क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार गोदामों का करा रही निर्माण: सहकारिता मंत्री

rktvnews

आईएमटी के लिए चिन्हित किए गए 37-37.5 गीगाहर्ट्ज, 37.5-40 गीगाहर्ट्ज और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी’ से संबंधित भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रति टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।

rktvnews

Leave a Comment