RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

प्रधानमंत्री के मन की बात प्रेरणादाई:विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 अक्टूबर।आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आरा विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 106 वें मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। आरा नगर के वार्ड नं 33, हनुमान टोला में बुथ नं 124 पर बुथ अध्यक्ष सुधीर केशरी के नेतृत्व में पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष जीतु चौरसिया, मुन्ना सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना महतो, दीपु गुप्ता, नीतिन कुमार, शम्भु जी समेत सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सुना।
इस अवसर पर अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात काफी प्रेरणादायी, उत्साहवर्धक के साथ साथ ज्ञानवर्धक रहा विशेषकर आज हमारे देश के खिलाड़ी हर अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदकों की झड़ी लगा देश की मान को बढ़ा रहे हैं।
प्रधानमंत्री जी ने वोकल फाॅर लोकल का संदेश देकर देश में छुपी प्रतिभा को देश के सामने लाने का कार्य कर रहे हैं। इसके लिए श्री नरेन्द्र मोदी जी को बहुत बहुत आभार एवं साधुवाद हैं।
आरा विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष अजय सिंह, सुशील कुमार मिश्र, हैप्पी तिवारी, सुगम सहाय, गौतम श्रीवास्तव, रितेश वर्मा, गुड्डू पासवान, प्रियांशु दीवान मंदीप तिवारी धीरज सोनी पोखराज पासवान अभय चौधरी अश्वनी कुशवाहा नीरज चौधरी धर्मेन्द्र सिंह रौबिन कुशवाहा, बलजीत सिंह, राधे गुप्ता, डुलडुल सिंह, सरोज प्रसाद, तथा मीडिया के सुशील मिश्रा आदि के द्वारा भी सुना गया।

Related posts

विश्व धरोहर समिति के सदस्यों और प्रतिनिधियों ने दिल्ली और आसपास स्थित स्मारकों और विश्व धरोहर स्थलों का दौरा किया।

rktvnews

भोपाल:भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेषों के मंगोलिया में प्रदर्शन से मिलेगी वैश्विक पहचान : प्रहलाद सिंह पटेल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 29 अक्टूबर 25

rktvnews

दरभंगा:प्रशासन चला गाँव अभियान के तहत कई पंचायतों एवं गाँवों में ग्राम सभा का हुआ आयोजन।

rktvnews

विद्यार्थी परिषद के कार्यकार्याओ ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

अडानी मामले में नियामक व्यवस्था की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने के सुप्रीम कोर्ट के सुझाव से केंद्र सहमत

rktvnews

Leave a Comment