RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्व राम अवधेश सिंह एक व्यक्ति नहीं आंदोलन : नंद किशोर यादव

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून।श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में शहीद अकली देवी स्मृति सेवा संस्थान द्वारा पूर्व सांसद स्वर्गीय राम अवधेश सिंह का जयन्ति समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया ने की।।समारोह का उदघाटन राजद के वरिष्ठ नेता नन्द किशोर यादव लोजपा आर के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान,डॉ रघुबर चन्द्र वंशी एवं प्रो बीरेंद्र राय ने संयुक्त रूप से उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।अपने सम्बोधन में नन्द किशोर यादव ने कहा कि राम अवधेश सिंह तीन सदन के सदस्य के साथ राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य रह चुके हैं। वे एक व्यक्ति नही बल्कि अपने आप मे एक आंदोलन थे। उनका सारा जीवन लोक हित के लड़ाई में ही बीता। राजेश्वर पासवान ने अपने सम्बोधन में कहा कि राम अवधेश सिंह जी समाजवाद के प्रखर प्रहरी एवं सामाजिक और राजनैतिक आंदोलन के अग्रदूत थे उन्होंने अपने सरकार के विरूद्ध आंदोलन कर बिहार सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगो को आरक्षण दिलवाए यही नही मंडल आयोग के गठन से लेकर मंडल आयोग के सिफारिश को अपने आंदोलन के बदौलत लागू करवाने के काम किये। डॉ रघुबर प्रसाद चन्द्रवँशी ने कहा कि राम अवधेश बाबू ने केवल आरक्षण के ही लड़ाई नही लड़ी थी बल्कि किसान नवजवानों की लड़ाई भी लड़ी थी उन्होंने चौकीदार दफादार के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की दर्जा दिलवाने के साथ साथ कदवन जलाशय परियोजना, गर्दीगिल फार्मूला, रॉयल्टी रेल माल भाड़ा समानीकरण नीति की लड़ाई लड़ी और उन्हें सफलता मिली।प्रो बीरेंद्र राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि अपने संसदीय जीवन में सड़क से लेकर सदन तक आमजन के लिए आंदोलन किया था। अतिथियों के स्वागत चौकीदार दफादार के जिला अध्यक्ष रामानंद यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो चन्दन पासवान ने किया।समारोह को सम्बोधित करने मनोज सिंह निर्मल सिंह शक्रवार प्रयाग यादव देवेंद्र यादव पदयात्री सुरेश विश्वकर्मा राजेश साहू विकास सिंह सुरेश यादव सन्तोष पासवान शिवजी सिंह महंत मुखिया कमलेश गुप्ता भुनेश्वर यादव श्याम बाबू यादव अशोक यादव वंशलयक शर्मा जितेंद यादव रवि सागर गांगुली यादव गौरी शंकर यादव अरविंद ओझा डॉ प्रवीण कुमार विनोद कुमाररबिन्द्र रजककामेश्वर यादव उर्फ लादेन विजय प्रसाद मनन यादव संजू पासवान मीडिया प्रभारी लोजपा, जितेंद यादव कमलेश यादव अनिल यादव अवधेश पासवान रामतालह सुग्गा यादव दुधेश्वर यादव विजय पासवान लालबहादुर सिंह उमाशंकर पासवानरामदयाल सिंह लालजी सिंह चुनी लाल यादव श्रीकांत यादव एवं विक्रमा यादव थे।अंत में में राम अवधेश सिंह को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पारित किया गया।

Related posts

भोजपुर: जदयू नेता ने दादी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच पाठ्य सामग्रियों का किया वितरण।

rktvnews

बागपत:नदी, प्रकृति और योग का अद्भुत संगम; यमुना पक्का घाट पर मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसन अल बोल्किया से मुलाकात की।

rktvnews

बड़ौत तहसील दिवस में लगाया गया दिव्यांग कैंप!डीएम ,एसपी के हाथों से दिव्यांग प्रमाण पत्र पाकर दिव्यांग जनों के चेहरे खुशी से खिलें।

rktvnews

पिछली सरकारों की प्राथमिकता में कभी किसान नहीं रहे: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment