RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा शहर में गंदगी का अंबार, शिक्षा प्रखंड संसाधन केंद्र पर पसरा कचड़ा:क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)17 जून।भाकपा माले नेता और आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि आरा शहर में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है.आप देख सकते हैं अभी भी आरा प्रखंड के संसाधन केंद्र के कार्यालय के गेट पर ही चारो तरफ कचरा पसरा हुआ है.
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा है कि आरा शहर के मेयर को आरा शहर की साफ-सफाई से कोई लेना नहीं है.आरा नगर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है.दूसरी तरफ मठिया के पास नाले का पानी सड़कों पर बह रहा है.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि वार्ड 33 के हनुमान टोला,से लेकर रामगढिय़ा तक सड़क पर पानी बह रहा है.इस भयंकर गर्मी के मौसम में जब इस इलाके के लोग जल-जमाव से जुझ रहे हैं तो बरसात के मौसम में इनका क्या हाल होगा.भाकपा माले नेता ने नगर निगम के आयुक्त से मांग की है कि कचरा और साफ-सफाई तथा जल-जमाव की समस्याओं का हल शीघ्र नहीं किया गया तो भाकपा माले आंदोलन के लिए बाध्य होगी.

Related posts

मुजफ्फरपुर: डीएम ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

गोस्वामी तुलसीदास युग प्रवर्तक कवि :प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

सिम अब सक्रिय नहीं: दूरसंचार विभाग ने 6.80 लाख संदिग्ध कनेक्शनों के पुनर्सत्यापन का लक्ष्य रखा।

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

पटना:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्णिया में लगभग ₹40,000 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

कैबिनेट ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की व्यापक योजना “पृथ्वी विज्ञान (पृथ्वी)” को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment