RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह ने बेटियों के सम्मान में टैबलेट एवं मैडल प्रदान किए ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जून। रविवार को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे नारी सशक्तिकरण अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत अगरसांड एवं धर्मपुरा में मेधावी छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य केवल शैक्षिक उपलब्धियां को सम्मानित करना नहीं बल्कि सामान्य आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जागरूक को बढ़ावा देना भी है प्रोत्साहन स्वरूप सभी छात्राओं को टैबलेट एवं मैडल प्रदान किए गए ।आज जिनको सम्मानित किया गया उनमें प्रथम छात्र ब्यूटी कुमारी पुत्री अशोक कुमार निवासी बेहरा अगरसंडा 85.4%, खुशबू प्रिया पुत्री मनोज कुमार राम बेहरा अगर संडा 89%तरन्नुम खातून पुत्री खुर्श मोहम्मद अगरसंडा 93.2%,खुशबू निशा मोहम्मद यासीन अंसारी अगरसंडा 90.2%खुशी सिंह पिता विनय कुमार सिंह अगरसंडा 79%भूमि पांडे पिता निर्मल पांडे धरमपुर 76% माही पांडे पिता मनोज पांडे छोटका धरमपुर 91% आदि रही।
पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह राजापुर वाले ने कहा कि यह सम्मान समारोह मेरे लिए केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि यह उस व्यापक सोच का आरंभ है जो नारी सशक्तिकरण को समाज के मूल में स्थापित करने का प्रयास कर रही है जब तक बड़हरा की प्रत्येक बेटी को उनके घर जाकर प्रोत्साहन स्वरूप टैबलेट इत्यादि उनके अभिभावक को सामाजिक मंच पर सम्मान ना दे दिया जाए तब तक यह अभियान अधूरा माना जाएगा हमारा उद्देश्य है कि शिक्षा आत्मनिर्भरता और सम्मान प्रत्येक घर की वास्तविकता हो यह कार्यक्रम का आयोजन एक स्थाई सामाजिक परिवर्तन की ओर कदम है ।अब मंच तक बुलाने की परंपरा पीछे छोड़ बेटियों को सम्मान उनके घर तक पहुंचेगी यह पहला बेटियों को प्रेरित करने के साथ-साथ उनके अभिभावक को भी विश्वास दिलाता है कि उनका हर त्याग समर्थन सहयोग अब व्यर्थ नहीं जाएगा ।

Related posts

भारत–न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यापार, निवेश और उद्यमिता के नए द्वार खोलेगा:खंडेलवाल

rktvnews

भोजपुर:जिला शतरंज की उन्नति के लिए हुआ विचार विमर्श।

rktvnews

भोपाल:कलेक्टर ने हुज़ूर तहसील के निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा संबल योजना अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया गया वितरण।

rktvnews

गोला बारूद की सुविधा के साथ टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका, एलएसएएम 18 (यार्ड 128) अर्थात 11 x गोला बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज परियोजना की चौथी बार्ज नौका का ठाणे के मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में जलावतरण किया गया।

rktvnews

दूरसंचार विभाग ने ‘5जी एंड बियॉन्ड हैकाथॉन 2023’ की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment