RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर;पिपरा गंगा ग्राम में 500 से अधिक पौधारोपण बेटियों के द्वारा कराया गया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई। सोमवार को जिला गंगा समिति भोजपुर के द्वारा गंगा ग्राम में चलाए जा रहे विशेष अभियान एक पौधा मां के नाम के तहत आरा प्रखंड के सुंदरपुर बरजा पंचायत के पिपरा गंगा ग्राम के जय मां महामाया कोचिंग संस्थान के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसका कार्यक्रम में 800 से अधिक छायादार और फलदार पौधे छात्र छात्रों के बीच में वितरित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जय मां महामाया कोचिंग संस्थान के शिक्षक दीपू कुमार सिंह के द्वारा की गई कार्यक्रम के अतिथि के रूप में अमित कुमार सिंह जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति भोजपुर,भीम कुमार आई टी सी जिला समन्वयक आरा बक्सर उपस्थित रहे। जिला परियोजना अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम को छात्रों के बीच इस लिए आयोजित किया गया की इस अभियान का नाम ही है एक पौधा मां के नाम बच्चों और मां का संबंध इस धरती पर पौधे की तरह अनमोल है।और आज के कार्यक्रम में बच्चियों की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक होना ये अपने आप में एक उपलब्धि  है ।भीम कुमार ने कहा कि पौधे हमारे धरती के लिए वरदान है इनको बचाने की जिम्मेवारी हम सबकी है विशेष कर युवा वर्ग की जो इस कार्यक्रम का हिस्सा है, पुण्य विश्वाश के साथ कह सकता हु कि ये सारे पौधे सुरक्षित हाथो में दिए गए है। दीपू सिंह ने कहा कि में आभार व्यक्त करता हूं जिला गंगा समिति, भोजपुर और जिला प्रशाशन का जिनके सहयोग से मेरे परिसर में एक पेड़ मां के नाम जैसे विशेष अभियान का आयोजन करवाया गया।इस कार्यक्रम के मौके पर शिक्षक विशाल तिवारी , एम एस सर,संजीत कुमार ,उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युराज कुमार ,सोनू कुमार ,सूरज ,बबलू सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

चतरा में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और शहरी सौंदर्यीकरण की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध पूर्व अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस संग किया गिरफ्तार।

rktvnews

गढ़वा:NITI TARA से सुदृढ़ होगा डेटा आधारित प्रशासनिक निर्णय और विकास योजनाओं का अनुश्रवण : उपायुक्त

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संदेश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

जयपुर:द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को, अधीनस्थ न्यायालयों में 512 बेंचों का किया गठन।

rktvnews

Leave a Comment