
RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)15 जून।अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के निर्देशानुसार 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक की अवधि को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के सफल संचालन हेतु उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज के द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में उपायुक्त के निर्देश पर रविवार को अभियान के पहले दिन जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान आम जनों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पीएम जनमन, मनरेगा, वन धन योजना, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा, जल जीवन मिशन, विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने हेतु निर्धारित प्रक्रिया की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
