RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)15 जून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम.के.पी कॉलेज, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं को भी योग के प्रति जागरूक करने के लिए गांधी पार्क से एम.के.पी. कॉलेज तक पैदल मार्च किया।
मुख्यमंत्री ने सभी से आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर प्राचीन योग सभ्यता को जन जन तक पहुंचाना है। ऋषि मुनियों ने योग के माध्यम से शरीर, आत्मा और मन को एकीकृत करने की अद्भुत विद्या विकसित की है। योग संपूर्ण विश्व के लिए एक संजीवनी का कार्य करता है। योग से जीवन स्वस्थ और अनुशासित बनता है। आज दुनिया योग के प्रति आकर्षित हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाकर शरीर और मन को स्वस्थ रखने के साथ ही समाज में भी सकारात्मकता लाई जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसे पूरे विश्व ने अपनाया था।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड योग, आयुष और आध्यात्म की भूमि है। हम उत्तराखण्ड को योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब बनाने पर कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में नई योग नीति को मंजूरी दी है। जिसके अंतर्गत राज्य में योग और ध्यान केंद्र विकसित करने पर अधिकतम ₹20 लाख तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से संचालित हो रहे योग केंद्रों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिए ₹10 लाख तक का भी अनुदान दिया जा रहा है। राज्य में योग और वेलनेस की अपार संभवानाएं हैं, जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से अनुशासित और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, भरत चौधरी, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय खेल परिषद हेमराज बिष्ट, सचिव आयुष दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे, प्रदीप जैन, जितेंद्र नेगी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर: SDRF टीम ने बाढ़ प्रभावित गौरा पंचायत से गर्भवती महिला का किया सफल रेस्क्यू।

rktvnews

गढ़वा:केतार के JSFC गोदाम में कम खाद्यान होने की थी सूचना, उपायुक्त ने कराई जाँच।

rktvnews

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने मंगलेश डंगवाल द्वारा रचित ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण‘‘ का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर: आरा रेलवे स्टेशन से महिला चोर गिरफ्तार,सोने चांदी के आभूषण रखे पर्स को उड़ाते पकड़ी गई रंगे हाथ।

rktvnews

बिहार के राज्यपाल से मिलीं मौरिशस की साहित्यकार डा सरिता बुधु!राज्यपाल ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे अजय सिंह, समस्या समाधान का दिया आश्वासन।

rktvnews

Leave a Comment