RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

भोजपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा योग दिवस पर एक सप्ताह का लगेगा योग शिविर : समन्वयक साधना रावत

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जून।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व योग दिवस के अवसर पर सात दिवसीय योग शिविर कार्यशाला का आयोजन 15 से 21 जून तक किया जाएगा । इस शिविर में योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा । समन्वयक डा. साधना रावत ने बताया की यह शिविर आयुष मन्त्रालय के निर्देश के आधार पर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में छात्रों को नियमित जीवन में योग के महत्व एवं लाभ से अवगत कराया जाएगा।योग के अभ्यास से तनाव दूर होता है और जीवन स्वस्थ होता है।युवाओं को अपने जीवन में योग का अभ्यास करके स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना हमारे देश का लक्ष्य है।वर्तमान समय में असन्तुलित दिनचर्या एवं असन्तुलित आहार के दुष्प्रभावों को योग के द्वारा दूर किया जा सकता है।इस शिविर में प्राकृतिक योग ट्रस्ट के संस्थापक योगाचार्य विक्रमादित्य युवाओं को प्रशिक्षण देंगे । इसमें सभी छात्र ,शिक्षक एवं कर्मचारीगण भाग लेंगे।

Related posts

बिहार:गोपालगंज:पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैंप का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से फोन पर बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर:महिला आरक्षण बिल का विपक्षियों द्वारा विरोध देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान : पूर्व सांसद मीना सिंह

rktvnews

और अब कॉरपोरेट जिहाद : आखिर नफरत की आग कब बुझेगी?

rktvnews

राजस्थान:हरियाली तीज पर जयपुर जिला प्रशासन ने कायम किया पौधारोपण का रिकॉर्ड।

rktvnews

नहीं रहे पत्रकार रवि शेखर प्रकाश। RKTV ने दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजली।

rktvnews

Leave a Comment