RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बाबासाहेब पिछड़ों के भगवान: राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अप्रैल। सोमवार को राजेश्वर पासवान जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में डीएम कार्यालय भोजपुर आरा के पास स्थित बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। बाबा साहब के जन्मदिन पर उपस्थित लोगों को बधाई और शुभकामना दी गई।राजेश्वर पासवान ने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूरे बिहार के 40 जिला में सभी जिला अध्यक्ष को बाबा साहब की जयंती धूम धाम से मनाना है तथा उनके विचारों को रखना है,उसी के क्रम में भोजपुर लोजपा रामविलास द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा उनके विचारों को रखते हुए कहा गया कि आज बाबा साहब की देन है कि दलित शोषित,पिछड़ा,अतिपिछड़ा,महिला तथा हर लोग स्वतंत्र है अपनी बातों को कही रख सकते है। बाबा साहब हम सभी दलित शोषितों के भगवान है।कार्यक्रम में राजेश्वर पासवान जिलाध्यक्ष लोजपा रामविलास भोजपुर, यादव रामसकल भोजपुरिया प्रदेश कार्य समिति सदस्य, विजय सिंह मुखिया ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य, हरिओम गुप्ता प्रदेश सचिव संसदीय बोर्ड, राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड, प्रमोद पासवान जिला अध्यक्ष लेबर सेल, शाहनवाज बलि जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक बोर्ड, लीला शर्मा जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ,डॉक्टर प्रवीण कुमार जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, विकाश सिंह जिला अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, कुंवर उपेंद्र सिंह पूर्व संगठन मंत्री, बबिता चौधरी जिला कार्यकारी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,मनोरमा देवी जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ,संजू पासवान जिला मीडिया प्रभारी,अरविंद ओझा जिला उपाध्यक्ष संसदीय बोर्ड, रमेश पासवान जिला महासचिव, रघुवर दयाल पासवान लोजपा नेता, प्रकाश कुमार जिला मीडिया प्रभारी,संजय प्रसाद प्रखंड अध्यक्ष उदवन्त नगर,अशोक कुमार,अविनाश सिसोदिया आदि लोग शामिल थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 30 दिसंबर 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 अप्रैल 26

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में आयोजित उत्तर क्षेत्र के कुलपतियों के सम्मेलन का शुभारंभ किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओडिशा का दौरा किया और दुखद रेल दुर्घटना के बाद बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:ज्ञान के स्रोत पुस्तकालय को समाज का अभिन्न हिस्सा बनाएं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:रोटरी क्लब आरा द्वारा झंडातोलन व हुआ पौधरोपण।

rktvnews

Leave a Comment