
RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)13 जून।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, शिक्षा विभाग, मनरेगा, वृद्धा पेंशन, विकलांग ट्राई साइकल, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य से संबंधित,समेत अन्य मामले शामिल है।
जनता दरबार मे मिलने आये सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमसंगत जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से 01.00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।
