RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदकों से पैसे की मांग संबंधित शिकायत पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, तत्काल रूप से प्राथमिकी दर्ज कराने का दिया आदेश।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क, अफवाहों से सावधान रहे जिलेवासी:उपायुक्त, चंदन कुमार

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)09 अगस्त।21 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में ₹12000 प्रति साल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाई गई झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार के निर्देश पर तीव्र गति से कार्य कर लाभुकों को योजना से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ जिला अंतर्गत चितरपुर प्रखंड के सुकरीगढ़ा पंचायत अंतर्गत लारिकला गांव में योजना का लाभ लेने तथा आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि को लेकर आवेदक से वार्ड सदस्य तथा सीएससी संचालक द्वारा पैसे की मांग किए जाने से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने इस पर तत्काल रूप से संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर ज्ञानमनी एक्का को मामले में प्राथमिक की दर्ज कराते आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है इसलिए सभी जिलेवासी योजना का लाभ लेने हेतु किसी भी तरह की अफवाह में ना पड़े वहीं अगर किसी व्यक्ति द्वारा योजना का लाभ दिलाने को लेकर किसी तरह की कोई राशि की मांग की जाती है तो तत्काल रूप से इसकी शिकायत संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा जिला स्तर पर दे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 23 अगस्त 24

rktvnews

व्यंग्य:ऐ ईरानियों, विश्व गुरु का नाम बदनाम ना करो!

rktvnews

जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में चार और एनसीसी इकाइयां स्थापित की जाएंगी; रक्षा मंत्री ने प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

वैशाली महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का किया गया स्वागत।

rktvnews

औरंगजेब की लानत-मलानत के बाद अब बेचारे मुहम्मद-बिन-तुगलक की बारी।

rktvnews

भोजपुर:जीविका द्वारा नारायणपुर में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment