RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: फ्ल्यूएंजी स्पोकन इंग्लिश ने मनाई अपनी 19 वीं वर्षगांठ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून।फ्ल्यूएंजी स्पोकन इंग्लिश पकड़ी आरा के प्रांगण में इसका 19वां वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर पीसी संस्था के निदेशक डॉ विकास कुमार, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार, भौतिकी के विशेषज्ञ विजय शंकर सिंह एवं निर्देशक आशीष कुमार द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में सीनियर और जूनियर स्टूडेंट्स का गेट टूगेदर हुआ।सीनियर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किया और जूनियर विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देकर उनका मार्गदर्शन किया।
मुख्य अतिथि सह साइबर क्राइम विशेषज्ञ डॉ विकास कुमार ने सभी छात्राओं को इंग्लिश के महत्व एवं इंग्लिश स्पोकन,पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, सेल्फ कॉन्फिडेंस,संवाद कौशल के माध्यम से देश विदेश में नौकरी कैसे प्राप्त करें इसकी जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को बताया की फ्ल्यूएंजी स्पोकन इंग्लिश एक ऐसा प्रशिक्षण केंद्र है जो अपने आप में एक अलग पहचान देती है बच्चों को एक यूनिफॉर्म में एवं एक भाषा से उनके सपनों को साकार करती है lकार्यक्रम की अध्यक्षता स्पोकन इंग्लिश के निदेशक आशीष कुमार ने की। उन्होंने अपने 19 वर्षो के शिक्षण अनुभवों को साझा किया।छात्रों को स्पोकन इंग्लिश सीखने के क्रम मे होने वाले कठिनाई पर विशेष फोकस किये और सीखने के लिए टिप्स भी दिये । मंच संचालन संस्था के वरिष्ठ विद्यार्थी मारुति नंदन ने की। इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्र शिवांश मिश्रा ,अरिहंत जैन, गौरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफलसंचालन में आयुष्का,अंजू,मानसी ,वंशिका जैन ,सुजाता, कुंदन, कुमार गौरव ,आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Related posts

सैनिक कैंटीन जगदीशपुर में विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश, अश्लील गाना बजाने वालों आयेगी शामत।

rktvnews

जेएनयू दिल्ली में भिखारी ठाकुर पर शोध पत्र प्रस्तुत करेगी डा कुमारी चंपा।

rktvnews

भोजपुर :बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नौ बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

राष्ट्र आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

Leave a Comment