RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ट्रिपल आईटी, रांची में चयनित आदिवासी छात्रा सविता कच्छप ने की मुलाकात।

मुख्यमंत्री ने सविता कच्छप को राज्य सरकार की ओर से 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड)31 दिसंबर।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ट्रिपल आईटी, रांची में आदिवासी समुदाय से चयनित सबसे कम उम्र की पीएचडी अभ्यर्थी सविता कच्छप ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सविता कच्छप को पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने हेतु राज्य सरकार की ओर से 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक उनके परिजन को सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष सविता कच्छप ने कहा कि वे डूंगरी टोली, अरगोड़ा रांची की निवासी हैं और वर्तमान में मधुकम स्थित अपनी नानी के घर पर रह कर पढ़ाई कर रही हैं। मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि वे आदिवासी समुदाय में सबसे कम उम्र (24 वर्ष) की अभ्यर्थी हैं जिनका ट्रिपल आईटी, रांची में पीएचडी हेतु इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कोर्स में चयन हुआ है। वे टेक्निकल फील्ड में पहला ट्राइबल रिसर्च स्कॉलर भी हैं तथा IEEE में अंतराष्ट्रीय नॉवेल्टी रिसर्च वर्क प्रेजेंट कर चुकी हैं। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सविता कच्छप की हौसला अफजाई करते हुए उनसे कहा कि वे आगे अपनी पढ़ाई और शोध कार्य जारी रखें, राज्य सरकार हरसंभव उन्हें मदद करेगी। मौके पर सुश्री सविता कच्छप के परिजन एवं अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर:5 जून को ब्रह्मपुर महोत्सव में होगा सम्मान समारोह संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

छत्तीसगढ : पुरानी शैली बदलें, पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण करें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’ का शुभारम्भ! राज्य सरकार के फैसले रच रहे इतिहास ,इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना बनेगी महिला सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: राज्यपाल ने ‘वायुवीर विजेता’ कार रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने पौड़ी गढ़वाल के आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी का किया स्थलीय निरीक्षण,प्रभावितों से मिल जाना हाल।

rktvnews

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट में पाँच दिवसीय विश्व विकलांग दिवस समारोह का हुआ समापन, पुरस्कृत हुए विशेष बच्चे ।

rktvnews

Leave a Comment