RK TV News
खबरें
Breaking News

गया: जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/गया(बिहार)13 जून। गुरुवार को प्रभारी मंत्री गया जिला सह पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सरकार डॉ सुनील कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक अर्थात बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में बोधगया, टिकारी, वजीरगंज एवं गुरुआ के विधायकगण, एमएलसी कुमुद वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं बीस सूत्री के उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यगण, प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार की देखरेख में बिहार में न्याय के साथ विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने जिला पदाधिकारी गया एवं जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि जिले में योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो रहा है, जो भी कमियां पाई जाती है उसे संज्ञान में आते ही तुरंत ठीक करवाने का भी कार्य की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों को पूरी समर्पण भाव के साथ समाधान करावे, यही पदाधिकारी की प्रथम दायित्व है। जिले में जो भी जनहित में कार्य हो रहे हैं उसे उचित रूप से स्थलीय जल प्रतिनिधियों को सूचित करते रहे।
उन्होंने सभी सदस्यों के साथ-साथ जिले के तमाम जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया की आने वाले महीना वर्षों में गया जिला विश्व में एक अलग पटल पर दिखेगा। बड़े पैमाने पर गया जिले में विकास के कार्य चल रहे हैं, जिनमें विशेष कर अमृतसर कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर शामिल है। यह प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन होने से लाखों लोगो को रोजगार मिलेगा। साथ ही इस क्षेत्र का विकास की गति में और चार चांद लग जाएंगे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज के बैठक में सदस्यों द्वारा जितने भी बिंदु उठाए गए हैं उसे निश्चित तौर पर अगले दो महीना में समाधान/ निवारण करवाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने भीषण गर्मी में पेयजल समस्या की जानकारी मिलने पर लोग स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारी एवं नगर आयुक्त गया नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि युद्ध स्तर पर अगले 7 दिनों में पेयजल व्यवस्था को और दुरुस्त बनाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पेयजल संकट दूर हो सके।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बिचौलिया की सूचना पर जिला पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक सप्ताह विभिन्न सरकारी अस्पतालों में औचक जांच करवाये तथा जो भी अवैध गतिविधि प्राप्त होती है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।
विभिन्न विधायक/ विधान पार्षदों के योजनाओं को लेने के लिए स्थानीय अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना पड़ता है जिसमें काफी विलंब होती है, बैठक के माध्यम से जिला पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी यह सुनिश्चित करे की जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए योजनाओं संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र, आपके पास प्राप्त होते ही उसके अगले 7 दिनों के अंदर ही प्राथमिकता पर निर्गत किया जा सके।
इसके पश्चात एमएलसी कुमुद वर्मा, माननीय विधायक बोधगया, माननीय विधायक गुरुआ, बीस सूत्री के उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, भारतीय जनता दल के गया जिला अध्यक्ष चिंटू सिंह के अलावा बारी बारी से बीस सूत्री के सभी सदस्य गण अपनी अपनी बातों एवं क्षेत्र की समस्याओं को प्रभारी मंत्री को अवगत कराया है।
बैठक में ज़िला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व सहित सभी विभागों से अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 04 मार्च 24

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेटों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति के अंतर्गत आज जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया।

rktvnews

एसईसीएल ने सेवानिवृत्ति उपरांत लाभ (पीआरबी) सेल का शुभारंभ किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:खेल सप्ताह का चौथा दिन; लंबी कूद, दौड़, रिले दौड़ के हुए मुकाबले!13 जनवरी को होगा खेल सप्ताह का समापन।

rktvnews

प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांगजनों के बीच मसरूम बीज का वितरण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment