RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा के भकुरा में जनसंवाद में सांसद सुदामा प्रसाद ने सुनीं जनता की समस्याएं।

सभी प्रखंडों में हो रहा है जनसंवाद, आज भकुरा में हुआ 9वां जनसंवाद; कल संदेश प्रखंड परिसर में होगा जनसंवाद।
वर्षों से गांवों का समुचित विकास नहीं हुआ है। गांव-गांव में नाली-गली, सड़क, स्कूल सहित बुनियादी सुविधाओं के विकास की जरूरत है: सुदामा प्रसाद
विकास योजनाओं के लिए आने वाला बजट कहां खर्च हो रहा है, सरकार जनता को इसका हिसाब दे : सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)31 अगस्त।आरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान के लिए विभिन्न प्रखंडों में लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज आरा प्रखंड के भकुरा में 9वां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनसंवाद में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष अपनी स्थानीय समस्याओं को रखा। ग्रामीणों ने सड़क, नाली-गली, जलजमाव, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, राशन, पेंशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं से सांसद को अवगत कराया।

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि वर्षों से गांवों के विकास की उपेक्षा की गई है। आज भी बड़ी संख्या में गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गांवों में नाली-गली, पक्की सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल और जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं की गंभीर जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जनता टैक्स और विभिन्न माध्यमों से सरकार को राजस्व देती है तथा विकास के लिए हर वर्ष बड़े-बड़े बजट बनाए जाते हैं। इसके बावजूद गांवों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई देता। सरकार को जनता के बीच यह बताना चाहिए कि विकास के नाम पर आवंटित बजट का पैसा कहां और किस मद में खर्च हो रहा है।

सांसद ने जनसंवाद में प्राप्त समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष उठाने तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र को मजबूत करता है और स्थानीय समस्याओं के समाधान का बेहतर माध्यम है।

उन्होंने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है।

ज्ञात हो कि आरा लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में सांसद द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कल 1 सितंबर 2026 को संदेश प्रखंड परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं को सांसद के समक्ष रख सकेगी।

जनसंवाद में आरा मुफसिल के सचिव विजय ओझा, निजी सहायक चन्दन कुमार, आरवाइए ने धनोज यादव, किसान नेता हरेराम सिंह, श्रवण कुमार, जनार्दन गोंड, विनोद चौधरी, वीर कुमार यादव, योगेंद्र यादव, सुर्बली यादव, अनिल यादव, उपेन्द्र यादव, पंकज यादव, राम कुमार राम, सहित ग्रामीण जनता शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्र हित में निर्णय लेने की क्षमता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में : राजेश्वर पासवान

rktvnews

भोजपुर:पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आरा की शिवाक्षी को नृत्य के लिए किया पुरस्कृत।

rktvnews

भोजपुर में भाकपा-माले के संस्थापक नेता शहीद कामरेड मास्टर जगदीश एवं रामायण राम की शहादत की 51 वीं बरसी पर संकल्प दिवस मनाया गया।

rktvnews

नारनौल:प्रत्याशी 5 सितंबर से कर सकते हैं नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

नारनौल:हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने डीसी मोनिका गुप्ता के साथ की वीसी

rktvnews

भोजपुर: लोजपा(रा) ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

Leave a Comment