RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर भाजपा भोजपुर द्वारा प्रेस वार्ता।

अमरेन्द्र प्रताप सिंह,राघवेन्द्र प्रताप सिंह,संतोष पाठक,दुर्गा राज ने मोदी सरकार के 11वर्ष के काल को सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण का बताया।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)12 जून।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा स्थानीय आरा परिसदन सभागार में केन्द्र मे मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ।
प्रेस वार्ता के विषय और अतिथियों का परिचय कराते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने 11 साल के काल को स्वर्णिम काल बताया।
मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरो से लिखा जाएगा।यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। इन 11 सालों में किसान,महिला,युवा और गरीब सहित सभी वर्गो के आर्थिक सुधार हुआ है। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कवर करने वाला देश है।किसानो के किसान निधि,गरीबों के राशन,आवास,महिलाओं को सशक्तिकरण के विभिन्न योजना और युवाओं के लिए मुद्रा योजना, स्टार्टअप, रोजगार योजना आदि बहुत सारी योजनाएं चल रही है,जो भारत की आर्थिक मजबूती प्रदान कर रहा है।वर्ष 2004-05 का बिहार का बजट 23.885 करोड़ था,जबकि एनडीए सरकार का अभी का बजट 3.17 लाख करोड़ रूपए है। यह दर्शाता है कि एनडीए काल मे बिहार के हर क्षेत्र में समृद्धि और प्रगति की नई दिशा प्रदान हो रही है। बिहार में रोजगार का सृजन हो रहा है। यहाँ सरकारी नौकरी के साथ उद्योग स्थापित भी हो रहा है। देश के साथ बिहार में भी शिक्षा,सड़क,स्वास्थ्य आदि सभी मे विकास हो रहा है।विकसित भारत के संकल्प को विकसित बिहार से ही पूरा किया जाएगा।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मैं अपने संपूर्ण जीवन में देश मे ऐसा नेतृत्व नही देखा। देश का प्रधानमंत्री जो सोचता है और जो कहता है,उसे पूरा कर ही दम लेता है। नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाया है।अभी आँपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों को तहस नहस कर दिया। पहले हमारा देश जितना विख्यात था,उससे बहुत आगे ले जाने की सोंच नरेन्द्र मोदी को है।आज चौथी अर्थव्यवस्था बनने पर पूरा विश्व स्तब्ध है।
वहीं आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि 11 साल पहले देश का विकास का पैमाना जीडीपी होता था और आज विकास का पैमाना आत्मनिर्भर, सम्मान और अंतिम पायदान वाले व्यक्ति का विकास है।देश के प्रति व्यक्ति आय बढा है। आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे चार स्तम्भ को आधार बनाकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने मे लगा है।इंफ्रास्ट्रक्चर,विकास, सरकारी कामकाज को आसान बनाना और मैन्युफैक्चरिंग चार स्तम्भों के बल पर ही हम विकसित बनने की राह पर है।
धन्यवाद ज्ञापन विधी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक तारकेश्वर ठाकुर ने किया।
प्रेस वार्ता में मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,रामदिनेश यादव,निशांत सेंगर,प्रहलाद राय,मिथलेश पांडेय,शशी शेखर सिंह आदि थे।

Related posts

16 से 22 नवंबर तक मतदाता जागरूकता हेतु मनाया जाएगा सतरंगी सप्ताह!जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक बूथ लेवल पर मनाए जाने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर :एनडीए और लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मे शामिल हुए आर के सिंह।

rktvnews

रायपुर : केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

नेशनल न्यू बोर्न वीक धात्री के तहत आदर्श ग्राम दांवा में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में सार्वजनिक नीति और प्रशासनिक व्यवस्था पर कंबोडिया के सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह तक चलने वाला चौथा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर गीत, ग़ज़ल एवं कविताओं की महफ़िल।

rktvnews

Leave a Comment