RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना : 01 सितंबर से साहित्य-सम्मेलन में लगेगा ‘पुस्तक चौदस मेला’, सज्ज हुआ सम्मेलन-सभागार।

तीन बजे होगा हिन्दी पखवारा और पुस्तक मेला का उद्घाटन, प्रत्येक दिन साहित्यिक कार्यक्रम, १४ को सम्मान।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)31 अगस्त। हिन्दी-दिवस के उपलक्ष्य में बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में कल (1 सितम्बर) से आरम्भ हो रहे हिन्दी-पखवारा और पुस्तक-चौदस मेला का उद्घाटन अपराह्न तीन बजे सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार विधान परिषद के सभापति डा अवधेश नारायण सिंह एवं राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्त्ति संजय कुमार करेंगे। 15 सितम्बर तक चलने वाले हिन्दी-पखवारा-सह- पुस्तक चौदस मेले में प्रत्येक दिन सम्मेलन सभागार में विविध साहित्यिक आयोजन तथा विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 14सितम्बर को 14 हिन्दी-सेवियों का सम्मान तथा 15 सितम्बर को, समापन-समारोह में प्रतियोगिताओं के सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए, सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने बताया है कि, समारोह प्रथम दिन डा कामिल बुल्के तथा राष्ट्र-भाषा प्रहरी नृपेंद्रनाथ गुप्त की जयंती भी मनायी जाएगी। 2 सितम्बर को विद्यार्थियों के लिए ‘श्रुतलेख तथा कथा-लेखन प्रतियोगिता’, 3 सितम्बर को विद्यार्थियों की व्याख्यान-प्रतियोगिता, 4 सितम्बर को डा विष्णु किशोर झा ‘बेचन’ की जयंती एवं कवि-सम्मेलन, 5 सितम्बर को ‘कथा-कार्यशाला’, 6 सितम्बर को काव्य-कार्यशाला, 7 सितम्बर को निबन्ध-लेखन प्रतियोगिता, 8 सितम्बर को कवयित्री-सम्मेलन, 9 सितम्बर को भारतेंदु जयंती एवं ‘नाट्य-साहित्य में बिहार का योगदान’ विषय पर संगोष्ठी, 10 सितम्बर को राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह जयंती एवं लघु-कथा गोष्ठी, 11 सितम्बर को केदार नाथ मिश्र ‘प्रभात’ जयंती एवं कवि-सम्मेलन, 12 सितम्बर को विद्यार्थियों के लिए काव्य-पाठ प्रतियोगिता, 13 सितम्बर को राज्य-गीत के अमर रचनाकार कविवर सत्यनारायण की जयंती एवं पुस्तक ‘सत्यनारायण समग्र’ का लोकार्पण, 14 सितम्बर को, हिन्दी-दिवस समारोह एवं हिन्दी-सेवी सम्मान तथा 15 सितम्बर को ‘समापन-सह-पुरस्कार वितरण’ समारोह आयोजित होगा।

15 दिनों के पुस्तक चौदस मेले में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, सम्मेलन के प्रकाशन विभाग एवं स्थानीय प्रकाशकों और लेखकों की पुस्तकें १० प्रतिशत से लेकर ६० प्रतिशत की छूट के साथ सुधी पाठकों को प्राप्त होगी। पुस्तक मेले में पुस्तक-प्रेमियों को अनेक दुर्लभ ग्रंथ भी देखने को मिलेंगे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में आयोजित बिहारी समाज स्नेह मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:बाढ़, सुखाड़ एवं लू से निपटने की तैयारियों की प्रभारी सचिव ने की समीक्षा।

rktvnews

ग्वालियर मेले को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

दरभंगा:जेल विजिटिंग अधिवक्ताओं के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने कि बैठक।

rktvnews

भोजपुर : फुटाब अध्यक्ष व महासचिव ने वेतन भुगतान हेतू शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

भोजपुर:राहुल गाँधी को नहीं पच रहा गरीब माँ के बेटे का प्रधानमंत्री बनना: दुर्गा राज, जिलाध्यक्ष, भाजपा

rktvnews

Leave a Comment