RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान की मासिक साहित्यिक गोष्ठी संपन्न।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)31 अगस्त।शहर की ख्यात साहित्यिक संस्था भोजपाल साहित्य संस्थान की मासिक गोष्ठी का आयोजन 31 अगस्त 2026 को महाकाली सोसायटी स्थित प्रीत एक्य सीनियर सिटिजन होम, भोपाल के मीटिंग हॉल में किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष प्रियदर्शी खैरा ने की। वरिष्ठ साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव मुख्य अतिथि तथा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष सुदर्शन कुमार सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन गोकुल सोनी ने किया

गोष्ठी में साहित्य की विभिन्न विधाओं के रचनाकारों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ कर कार्यक्रम को साहित्यिक गरिमा प्रदान की। जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कविता ‘पानी’, व्ही. के. श्रीवास्तव ने ‘काकरोचों की दुनिया’ तथा चरणजीत कुकरेजा ने व्यंग्य ‘उल्टी सीमा, सीधा रास्ता’ प्रस्तुत किया। गोकुल सोनी ने व्यंग्य ‘चौर्य कला की चौतरफा चर्चा व विकास’, अशोक व्यास ने ‘रूदन का सफल टोटका’, संतोष श्रीवास्तव ने ‘साइबर बेवफा’ तथा सुदर्शन कुमार सोनी ने व्यंग्य ‘लैंडलाइन की आत्मकथा’ का पाठ किया। अध्यक्ष प्रियदर्शी खैरा ने कविता ‘प्रकृति का प्रतिशोध’ प्रस्तुत की।
रचनाओं के माध्यम से समकालीन जीवन, बदलते सामाजिक सरोकारों, तकनीकी युग की विसंगतियों और प्रकृति के प्रति मानवीय दृष्टिकोण को प्रभावशाली अभिव्यक्ति मिली। रचनाओं के पाठ के उपरांत साहित्यिक विमर्श भी हुआ।
आभार प्रदर्शन सुदर्शन कुमार सोनी ने किया।

Related posts

पितृपक्ष मेला 2023 में तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा के मद्देनजर जिलाधिकारी संग वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा।

rktvnews

शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में बिहार मध्यमिक शिक्षक संघ भोजपुर का धरना आज संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ : युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं अनुशासन की भावना को जागृत करता है एनसीसी- मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वधान में मूर्धन्य साहित्यकार डॉ भगवती शरण मिश्र की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा आयोजित।

rktvnews

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हरेली पर कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा की।

rktvnews

जिला परिषद बक्सर के अधीनस्थ पड़ने वाली भूमि की जमाबंदी कराने संबंधी बैठक।

rktvnews

Leave a Comment