RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:खेलो इंडिया तीरंदाजी स्मॉल सेंटर का हुआ उदघाटन!खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में जिला प्रशासन सदैव तत्पर:उप विकास आयुक्त विक्रम विरकर

आरा/भोजपुर 14 नवंबर।आज 14 नवंबर को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान में खेलो इंडिया तीरंदाजी स्मॉल सेंटर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त विक्रम विरकर ,जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। डीडीसी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से मिट्टी का नाम रोशन कर सकते हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में जिला प्रशासन सहयोगी के रूप में तैयार है।खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर भारत सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने के क्षेत्र में एक प्रयास के तहत भोजपुर जिला में तीरंदाजी स्मोल सेंटर खोला गया। विगत 8 नवंबर को चयन प्रक्रिया के तहत भोजपुर जिला के 120 खिलाड़ियों में से मात्र 30 खिलाड़ियों ही चयनित हुए।बताते चले की चयनित तीरंदाज खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर में कोच के रुप में पूजा सिंह के देखरेख में प्रशिक्षण सुबह शाम यहीं पर होगा।इस मौके पर भोजपुर जूडो एकाडमी के सचिव रजनीश पांडे नटोड्रम स्कूल के शारीरिक शिक्षक रामनारायण शुक्ला ,शारीरिक शिक्षक अलख निरंजन, आशीष मिश्रा, कृष्ण कुमार , खो-खो संघ के सचिव अजय सिंह , कुमार मंगलम, पुलकित ,सुधिर सिंह पूर्व फुटबॉलर आदि मौजूद थे ।इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार ने दी।

Related posts

जयपुर:पद्मश्री गीता चंद्रन ने भरतनाट्यम के माधुर्य से कलाप्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं PMEGP, PMEGP-2 एवं PMFME योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

10 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

छत्तीसगढ:जनविरोधी पूंजीवादी राजनीति के खिलाफ वैकल्पिक वामपंथी राजनीति को स्थापित करेगी माकपा : डॉ. डोम

rktvnews

महेंद्रगढ़:समाधान शिविर में आई 52 शिकायतें।

rktvnews

रायपुर : भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल।

rktvnews

Leave a Comment