RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के उधमपुर-रामबन खंड पर चिनाब नदी पर 2-लेन के जैसवाल पुल का निर्माण पूरा हो गया है

नई दिल्ली/08 जून।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग(एनएच)-44 के उधमपुर-रामबन खंड पर चिनाब नदी पर 2-लेन के जैसवाल पुल का निर्माण पूरा हो गया है। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में श्री गडकरी ने कहा कि सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया यह बैलेंस्ड कैंटिलीवर पुल 118 मीटर तक फैला है और इसे 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
श्री गडकरी ने कहा कि इस पुल के बनने से दोहरे उद्देश्य पूरे होंगे। पहले, यह चंदरकोट से रामबन खंड तक भीड़भाड़ को कम करेगा, जिससे वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी। दूसरे, यह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ‘श्री अमरनाथ यात्रा’ के दौरान वाहनों और तीर्थयात्रियों के निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा, जो शीघ्र ही शुरू होने वाला है।
श्री गडकरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम जम्मू-कश्मीर को असाधारण राजमार्ग अवसंरचना प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तनकारी विकास न केवल क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देगा, बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में इसके आकर्षण को ओर भी बढ़ाएगा।

Related posts

उत्तराखण्ड के शिक्षाविद् एवं कवि डॉ.कमल चन्द्र लोहनी को विद्या – वाचस्पति विशेष मानद सम्मान से किया गया अलंकृत।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर : जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रणाली के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

झारखण्ड:मंत्री के आदेश के बाद बाल संसद में हो रहा स्कॉलरशिप मंत्री का चयन।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

डीसी मोनिका गुप्ता ने बैलेट पेपर मतगणना के लिए किया ओलंपिक क्लब हाल व सभागार का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment