RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के हर घर तक पहुंचाऊंगा अपने नेता तेजस्वी जी का विचार : रघुपति यादव

प्रणाम बड़हरा, सलाम बड़हरा कार्यक्रम के तहत गांव में जाकर लोगों से मिलना मेरे लिए प्यार भरा पल : रघुपति

क्षेत्र के लोग मेरे परिवार तुल्य,सभी का मिल रहा अपार प्यार।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)10 जून।आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, ऐसे में सारे संभावित प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपने आप को मजबूत करने में लगे हैं, ऐसे में बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता रघुपति यादव “प्रणाम बड़हरा सलाम बड़हरा” कार्यक्रम के तहत गांव गांव जाकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं और उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास कर रहे हैं।
मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बड़हरा विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे लिए परिवार समान है और मेरे नेता का जो घोषणा पत्र है उसको मैं हर लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हूं, यह भी बताने का कार्य कर रहा हूं कि अगर तेजस्वी यादव जी बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो “माई बहीन सम्मान योजना ” के तहत हर महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 मानदेय दिया जाएगा,
वहीं हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी ,दिव्यांग पेंशन,विधवा पेंशन या वृद्धा पेंशन 400 से बढ़कर ₹1500 किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बड़हरा विधानसभा के लोग काफी प्यारे हैं और शुरू से ही मेरा पारिवारिक लगाव इस विधानसभा क्षेत्र वासियों से रहा है।सारे जाति धर्म के लोग मुझे स्वीकार करने के लिए अग्रसारित हैं।अगर राष्ट्रीय जनता दल और हमारे नेता तेजस्वी यादव जी हम पर विश्वास जताते हैं तो निश्चित तौर पर उनके खाते में बड़हरा विधानसभा क्षेत्र की सीट जायेगी ।
रघुपति यादव ने कहा कि सोमवार को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के खवासपुर के खखन टोला,लाली के टोला ,नभईया के टोला, भगवानपुर के टोला,और जानकी बाजार एवं मिल्की घांघर बींदटोली में जन सम्पर्क किया गया।
गांव के आम आवाम और खास करके युवा साथियों के द्वारा जो प्यार दुलार और समर्थन मिल रहा है,उससे मैं अभिभूत हूं, और सबका आभार व्यक्त करता हूं।

Related posts

दरभंगा:आंगनबाड़ी केन्द्र में पोशाक वितरित।

rktvnews

एक अभियुक्त व दो वारंटी समेत तीन गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

मुर्शिदाबाद की घटना क्या भारत की संप्रभुता पर हमला है?

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के प्रोसेडिंग विमोचन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

जबाबदेही

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निष्पादन व अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment