RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अभाविप ने 76वां स्थापना दिवस पर किया स्वैच्छिक रक्तदान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जुलाई। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एस.बी कॉलेज इकाई द्वारा विद्यार्थी परिषद का 76वें स्थापना दिवस को हर्षोल्लास मनाया गया। स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ.पूनम कुमारी,राज्य वि.वी कार्य प्रमुख छोटू सिंह,खेलो भारत के सह संयोजक,चंदन तिवारी,नगर मंत्री आदित्य सिंह,जिला संयोजक अनूप सिंह ,कॉलेज अध्यक्ष धीरज सिंह ने संयुक्त से दीप प्रज्ज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद और माँ शारदे के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की।
वही कॉलेज अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद आपने स्थापना काल से ही रचनात्मक कार्य करते आ रही है। आज परिषद में 76वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय क्रॉस सोसायटी की पूर्ण सुरक्षित एसी रक्त संग्रह बस कैंपस में आया था, जिसमें 21 युवा साथियों द्वारा रक्तदान किया।
कॉलेज मंत्री एवं उपाध्यक्ष अनीश,रोहनऔर निशांत कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि रक्त को किसी फैक्ट्री में नही बनाया जा सकता है,कभी भी किसी को भी अपातकाल स्थिति में रक्त की आवश्यकता हो सकती है इसी लिए विद्यार्थी परिषद द्वारा समय समय पर रक्तदान करने के प्रति जागरूकता तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। वही कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री आदित्य सिंह ने किया। छोटू सिंह ने बताया कि पूर्व में भी विद्यार्थी परिषद द्वारा अनेकों बार रक्तदान शिविर लगाया जाता है,आज का यह शिविर खास है क्योंकि लगभग युवा साथी पहली बार रक्त दान दे रहे हैं।
प्रथम बार रक्तदान करने से मन की सभी गलतफहमी दूर हो जाती है और आगे रक्तदान करने में किसी भी प्रकार का संकोच मन में नहीं रहता है। साथ ही युवा एक दूसरे को इसके प्रति जागरूक भी करते हैं। रक्तदान करने वाले में धीरज सिंह,निशांत कुमार,रोहन सिंह ,चंदन कुमार,सचिन राय,जुली कुमारी,मुस्कान कुमारी,इंद्रजीत,हर्ष राज मंगलम,हैप्पी किशोर,रितेश,रौशन,आदित्य सिंह,राजा कुमार,रवीश कु.,भविष्य कु.,आदित्य कु., रवि शंकर तिवारी आदि ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चिकित्सा प्रभारी डा बी पी सिंह, सचिव डॉ.विभा कुमारी, पूर्व सचिव सह ब्लड डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, पूर्व वाइस चेयरमैन डा निर्मल कुमार सिंह,प्रो पांडेय जी,ऋतुराज चौधरी,सुंदरम,खुशी रानी, मीरा कुमारी,चित्रांश दुर्गेश,निखिल राज,शौर्य, कुमार मंगलम पाठक,राजवर्धन, डॉ. कनक लता, डॉ.मेराज दानापुरी,डॉ.अनिमाका कुमारी,डॉ.आशा रानी, डॉ. स्वेता सिंह,रमेश जी आदि अन्य कई उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

भ्रष्टाचार और पेपर लीक की आग की लपटों में झुलसते छात्र।

rktvnews

बिहार लोक सेवा आयोग ,पटना के द्वारा आयोजित अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

rktvnews

दुमका:आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के प्रयासों ने पारम्‍परिक औषधियों को भारत की जी20 अध्यक्षता बातचीत में सबसे आगे ला दिया है – अमिताभ कांत, शेरपा जी20

rktvnews

भरोसा उठल जात बा।

rktvnews

Leave a Comment