RK TV News
खबरें
Other

लखीसराय:महिलाओं की मुखरता और उनकी आवाज़ ने गाँव और महिलाओं की दिशा और दशा सुधारने में संजीवनी का किया काम।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार )09 जून।ग्रामीण महिलाओं की मुखरता और उनकी आवाज़ ने गाँव और महिलाओं की दिशा और दशा सुधारने में संजीवनी का काम किया है l पिछले 20 सालों में राज्य में महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन को बढ़ावा मिला और गाँव की महिलाओं ने जीविका के संबल से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की बयार बहाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है l स्वयं सहायता समूह से जुड़कर गाँव की अत्यंत गरीब महिला ने अपनी तक़दीर सँवारी फिर यह कारवां बढ़ता गया और गाँव की सैकड़ों महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की मिसाल बनी हैं l राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों एवं महिलाओं के विकास की बानगी महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदर्शित है l
बिहार सरकार अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन एवं उससे हुए लाभ तथा गाँव में अन्य सुविधाओं के क्रियान्वयन हेतु गाँव-गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम जीविका के माध्यम से आयोजित करा रही है l राज्यव्यापी महिला संवाद कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के बीच आशा एवं उम्मीद की किरण लिए ग्रामीण क्षेत्रों एवं महिलाओं के विकास के लिए योजनाओं एवं सुविधाओं के क्रियान्वयन हेतु व्यापक माध्यम बना है l
लखीसराय जिला में भी आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिला के विकास की नई रूपरेखा तैयार कर रही है l जिला 7 में से 6 प्रखंडो में महिला संवाद कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन हो चूका है l वर्तमान समय में सूर्यगढ़ा में चार महिला संवाद रथ के माध्यम से प्रति दिन 8 महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है l
सोमवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड में महक जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा बरियारपुर गाँव में , पालक ग्राम संगठन द्वारा मोहम्मदपुर गाँव में, पवन ग्राम संगठन द्वारा अरमा गाँव में , संजीवनी ग्राम संगठन द्वारा जकरपुरा गाँव में, जीवन अमृत ग्राम संगठन द्वारा कसवा गाँव में, नव शक्ति ग्राम संगटन द्वारा कावा राजपुर गाँव में, संघ ग्राम संगठन द्वारा मदनपुर गाँव में एवं सुंदरी ग्राम संगठन दवारा बुधौली बंकर गाँव में एवं महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाएँ अपने जीवन में आये बदलाव , आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति , अपने सपने , आकांक्षाएं, इच्छाएं और सुझाव को साझा कर रही हैं। अपनी प्रेरणादायक कहानियां मसलन कल तक झोपडी में किसी तरह गुजरा होता था लेकिन अब अब अपना पक्का मकान, घर में ही शौचालय, राशन कार्ड और बच्चों के शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने वाली विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ को बता रही हैं साथ ह ही में गाँव-समाज की समस्याओं को वे मुखरता और आत्मविश्वास से रख रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाए जा रहे वीडियो फ़िल्मों में सरकार की योजनाओं को रोचक व प्रेरणादायी रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है, जिससे आमंत्रित महिलाओं एवं स्वतः उपस्थित छात्राओं के बीच संचालित योजनाओं के प्रति उत्साह और नई योजनाओं के लिए सरकार से सज्योग की अपेक्षा देखते ही बन रही है l एवं में उत्साह और जानकारी के प्रति रुचि दोनों ही बढ़ी है। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को उनके और उनके बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक तो किया ही है समाज के प्रति महिलाओं को जिम्मेवारी भी तय की है।

Related posts

मकेर प्रखण्ड के मकेर एवं कौतुकानंदन पंचायत में हुआ जनसंवाद बैठक का आयोजन; काफ़ी बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने लिया भाग।

rktvnews

गुजरात के द्वारका में आकाशवाणी टॉवर को बिपरजॉय तूफान के खतरे को देखते हुए एहतियातन ढहाया गया।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) जेबीएन कनेक्टर की प्रथम सभा का आयोजन संपन्न।

rktvnews

बीटीमसी द्वारा दो ऐतिहासिक पुस्तकों का विमोचन।

rktvnews

नवादा: जिलाधिकारी ने लाभुकों को बैट्री चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment