RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: रास्ते बंद करने के विरोध में सेमरिया के ग्रामीणों द्वारा अनिश्चित कालीन धरने को मिला राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह का समर्थन।

प्रदेश महासचिव ने निवारण हेतु जिलाधिकारी और अंचलाधिकारी से की बात।

ग्रामीणों के रास्ते का अगर नहीं हुआ समाधान तो आंदोलन का रूप लेगा धरना: प्रदेश महासचिव

MLC संजय गांधी के सत्ता पक्ष और मुख्यमंत्री के करीबी के कारण शासन और प्रशासन है मौन:मनोज सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 जून।आज बड़हरा प्रखंड के सेमरा गांव में ग्रामीणों द्वारा  कई घरों के रास्ते को बंद कर दिए जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन दिए जा रहे धरना में ग्रामीणों के समर्थन में राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह शिरकत करने पहुंचे।मनोज सिंह तात्कालित धरना का समर्थन करते हुए कहा की उन्हें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सेमरा गांव में जेडीयू के बिहार विधान परिषद के सदस्य और मुख्य सचेतक संजय गांधी के द्वारा अपने ग्राम सेमरा में बिहार सरकार के जमीन पर कब्जा कर लगभग 500 घरों का कई दिनों से रास्ता बंद कर दिए है ,जिनके विरोध में ग्रामीणों के द्वारा अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा भोजपुर के जिलाधिकारी और अंचलाधिकारी से बात करके जल्द से जल्द ग्रामीणों के रास्ता का निवारण हेतु बात की गई है साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इसका निवारण जल्द नहीं हुआ तो ये धरना जारी रहेगा और इस आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा ।
उन्होंने क्षोभ जाहिर करते हुए कहा कि MLC संजय गांधी जी को नीतीश जी के करीबी और सरकार के पक्ष में रहने के कारण शासन प्रशासन भी करवाई करने से डर रहा है।
धरना में प्रदेश महासचिव के साथ राजद के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नन्द जी राय, कोषाध्यक्ष रामतपस्या जी, धर्मेंद्र यादव, निशीकांत यादव,लक्ष्मण सिंह, आकाश पासवान मुख्य रूप से शामिल थे।वही धरना दे रहे ग्रामीणों में मुख्य रूप से रणवीर सिंह, रामबाबू सिंह, नकुल सिंह, संतोष पांडे, सुदर्शन पासवान,भाई भिखारी,विजय यादव अनिल सिंह,सतेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद ने अल हफीज कालेज प्रशासन के खिलाफ किया आंदोलन।

rktvnews

आरा के गोला मोहल्ला में शाखा कमिटी के संयुक्त तत्वधान में मनाया गया माले का 54वा स्थापना दिवस।

rktvnews

कैडेट प्रशिक्षण पोत का निर्माण।

rktvnews

वायु सेना उप प्रमुख ने उड़ाया हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर एचटीटी-40

rktvnews

नारनौल:20-21 नवंबर को आईटीआई में होगा युवा महोत्सव-2023!लोक संस्कृति व लोककला को दिया जा रहा बढ़ावा : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने आरा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment