RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने मंडल कारा आरा में लगाया बंदी दरबार, कैदियों की सुनी समस्याएं।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)06 फ़रवरी।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने मंडल कारा आरा में बंदी दरबार का आयोजन कर कैदियों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर उन्होंने जेल प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।
बंदी दरबार के दौरान कैदियों ने चिकित्सा, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग रखी। इसके अलावा, कुछ कैदियों ने अंडर ट्रायल से जुड़ी समस्याओं को भी उजागर किया। जिला पदाधिकारी ने गृह विभाग के निर्देशानुसार नियमित रूप से बंदी दरबार आयोजित करने की जानकारी देते हुए, कैदियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। विशेष रूप से अंडर ट्रायल मामलों को जल्द निपटाने के लिए संबंधित विभागों को स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, आरा), सिविल सर्जन, जेल अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री का जबलपुर के डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले कंट्रोल कमीशन के चैयरमेन राजा बहुगुणा का निधन।

rktvnews

उत्तराखंड सरकार ने आपदा राहत हेल्प लाइन नंबर किए जारी।

rktvnews

The Villain Who Raised Me: क्योंकि हर पिता कभी न कभी अपने बच्चे की कहानी का विलेन बनता है, ताकि वह उसकी ज़िंदगी का हीरो बन सके

rktvnews

बक्सर पुलिस ने चोरी के स्कॉर्पियो व मोटरसाइकिल के साथ पांच को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: काले बादलों की ओट में छिपा चंदवा का चांद।

rktvnews

Leave a Comment