RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान :राज्यपाल ने हल्दीघाटी, चेतक समाधि पर नमन किया, प्रताप संग्रहालय का अवलोकन किया कहा, राष्ट्र का गौरव है हल्दीघाटी की मिट्टी, राज्यपाल ने हल्दीघाटी की मिट्टी से तिलक किया।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )07जून। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को मेवाड़ की गौरवमय धरा हल्दीघाटी पहुंचकर वहां की भूमि को प्रणाम किया। उन्होंने हल्दीघाटी की मिट्टी से अपना तिलक करते हुए कहा कि यहां की मिट्टी भारत के शौर्य, साहस, पराक्रम, विजय एवं आत्मोत्सर्ग की प्रेरणादायी गाथाओं का इतिहास लिए राष्ट्र का गौरव है।
बाद में उन्होंने हल्दीघाटी में चेतक समाधि और संग्रहालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने वहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं महाराणा प्रताप संग्रहालय भ्रमण के दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप के त्याग, तपस्या और बलिदान की वीडियो फिल्म भी देखी।

Related posts

भोजपुर:कस्तूरबा विद्यालय में माहवारी स्वच्छता पर कार्यशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक।

rktvnews

भोजपुर: डीएम द्वारा 30 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल वितरित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:क्षत्रिय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन में बोले डा अशोक गुरु शिष्य परंपरा निर्वहन सराहनीय।

rktvnews

छैल छबीले ग्वाल बाल संग खेलत होरी…!

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:राधा कृष्ण तालाब पर स्वच्छता श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment