RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

लालू के लिये 11 मार्च बिगड़ गयी ग्रहों की चाल।

11मार्च 1990 में ली थी लालू ने मुख्यमंत्री की शपथ।

पटना/बिहार (रवि शेखर प्रकाश) 11मार्च। मार्च का महीना और तारीख 11 , इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षर में दर्ज़ है।साल था 1990 का ,जब पटना के गांधी मैदान में 11मार्च को लालू यादव ने बिहार के मुख्य मंत्री के रुप में शपथ ली थी, और बिहार की राजनीतिक एवं समाजिक बदलाव की बुनियाद की कहानी शुरु हुई ।उस समय बिहार में मुख्य मंत्री के तीन दावेदार थे ,लालू यादव,राम सुन्दर दास और रघुनाथ झा ।ये दोनों बहुत ही तेज़ तरार्र और काफी लोक प्रिय नेता माने जाते थे ।तीनो नेताओं के बीच सीएम पद के लिए वोटिंग हुई थी ।जिसमें लालू यादव 58 मत से जीते थे ।मार्च 1990 में ही लालू जी मुख्यमंत्री रहते बीजेपी के कद्दावर नेता लाल कृष्ण आड़वानी की रथ यात्रा को बिहार के समस्तीपुर में रोक कर गिरफ्तार करवाये थे और बिहार में समाजिक सौहार्द के मसीहा बनकर उभरे थे ।आडवाणी की गिरफ्तारी लालू के राजनीतिक कैरियर का स्वर्ण काल साबित हुआ ।लालू यादव की ख्याति बढ़ती गई ।लालू यादव जनता से ठेठ गवई अंदाज में संवाद करते ।लालू जनता के बीच काफी लोकप्रिये हुये ।
आज भी तारीख वही है ,11, महीना भी वही है ,मार्च, लेकिन साल बदला है , चेहरे बदले है और बदली -बदली सी राजनीतिक फ़िजा है और केंद्र के सत्ता के टारगेट पर है लालू परिवार , जिनके उपर लगा है भ्रष्टाचार का आरोप ।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

rktvnews

मिशन गगनयान- क्रू मॉड्यूल रिकवरी गोताखोरों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

यह भारत में निवेश करने का सही समय है’’ : उपराष्ट्रपति ने विशाखापत्तनम में 30वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन में भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि पर प्रकाश डाला।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 अप्रैल 24

rktvnews

राष्ट्रपति ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment