RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

PK ने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर किया बड़ा हमला, बोले – राहुल गांधी को सिर्फ चुनाव में बिहार की याद आती है, जब वे बिहार की सत्ता में होते हैं तो उन्हें बिहार में अपराध नहीं दिखता।

RKTV NEWS/परसा (सारण)06 जून।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत सारण के परसा और सोनपुर में जनसभा की। परसा में जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर जमकर हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी को बिहार सिर्फ चुनाव के वक्त ही क्यों याद आता है। राहुल गांधी और मोदी जी सिर्फ चुनाव के वक्त ही बिहार आते हैं, जैसे ही चुनाव खत्म हो जाते हैं, उनका बिहार आने का सिलसिला भी समाप्त हो जाता है। राहुल गांधी यहां आकर बिहार की समस्याओं की बात करते हैं लेकिन क्या वो कभी बिहार के किसी गांव में एक रात भी रुके हैं। आज वो बिहार आकर कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं तो मैं उन्हें याद दिलाना चाहूंगा कि जब वो दिल्ली में कांग्रेस के युवराज थे, तब बिहार में लालू जी का जंगलराज था, तब उन्हें बिहार में अपराध नहीं दिखता था। और कुछ समय पहले महागठबंधन की सरकार थी जिसमें उनकी पार्टी भी हिस्सा थी, तब उन्हें बिहार में अपराध नहीं दिखा। उन्हें बिहार की समस्याएं सिर्फ विपक्ष में रहने पर ही क्यों दिखती हैं और सत्ता में आते ही वो सब कुछ भूल जाते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को याद दिलाया कि जब उनके पिता राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने 1989 में पटना के गांधी मैदान से बिहार के विकास के लिए 50 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। लेकिन बिहार को एक रुपया भी नहीं मिला।

Related posts

मोदी सरकार का तोहफ़ा, हिमाचल से हरिद्वार के लिए अब सीधी ट्रेन सुविधा: अनुराग ठाकुर

rktvnews

भोपाल में “खाद्य हानि और भोजन की बर्बादी कम करने” पर एप्को और डब्ल्यूआरआई इंडिया की हुई कार्यशाला।

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में चार दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला शुरू,सीमा पर तैनात सैनिकों भाइयों को भेजी जाएगी राखी।

rktvnews

भोजपुर:महावीर मंदिर के मारुत नंदन सेवा समिति ने कराया गरीब कन्या का विवाह।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को ले चलाया संपर्क अभियान,चिपकाए पोस्टर।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली।

rktvnews

Leave a Comment