
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 मार्च।आज आरा प्रखंड कृषि कार्यालय, सिचाई विभाग, समाहरणालय में कर्मचारी महासंघ गोप गुट बिहार का बक्सर में होने वाले राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कर्मियों के साथ सम्पर्क अभियान और पोस्टर चिपकाने का कार्यक्रम चला।
विदित हो कि बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट बिहार का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन 10,11 और 12 अप्रैल 25 को होने जा रहा है, सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बिहार के सभी विभागों के कर्मी प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं, भोजपुर में भी जिला महासंघ गोप गुट सहित संघ के रामानन्द सिंह जिलाध्यक्ष चौकीदार दफादार संघ भोजपुर,सुमन जी जिला सचिव, धर्म कुमार केदारनाथ सिंह अरविंद कुमार विमल जी,डॉ मनोज कुमार गुप्ता अल्का कुमारी, मंजू कुमारी, शिवजी, शमीम, केसरी जी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, विकास कुमार अनिल पंत, समीर, बृज कुमार,अवधेश पासवान, संजय कुमार अजय सिंह, जटाधारी सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया।उक्त जानकारी उमेश कुमार सुमन जिला सचिव भोजपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
