RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शाहपुर के जवइनिया सहित वीभिन्न जगहों पर गंगा नदी में चल रहे ठोकर बांध निर्माण कार्य का आरा सासंद सुदामा प्रसाद ने किया निरीक्षण।

ठोकर बांध का निर्माण समय के साथ गुणवत्तापूर्ण हो : सुदामा प्रसाद

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)06 जून।आज आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने शाहपुर के जवइनिया, बड़हरा के मनीराय के टोला, मझौली, अचरज राय के टोला आदि जगहों पर गंगा नदी में बन रहे ठोकर बांध का निरीक्षण किया।
जवइनिया में 600 मीटर, मनिराय के टोला में 1 किलोमीटर, मझौली में 154 मीटर, 235 मीटर का ठोकर बांध का निर्माण होना है।
सबसे पहले सांसद जवइनिया पहुंचे जहां सैकड़ो लोग सांसद का अगवानी किए और निर्माण कार्य स्थल पहुंचे। इस दौरान एसडीएम जगदीशपुर, सीओ शाहपुर, जिला आपदा पदाधिकारी, कार्यपापलक अभियंता सिचाई विभाग बक्सर, सांसद निजी सहायक चन्दन कुमार, हरेंद्र सिंह माले प्रखण्ड सचिव शामिल थे।
लोगों द्वारा शिकायत मिली थी कि बालू के जगह मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान लोगों ने कहा कि गांव को बचाना है तो गांव के दोनों छोर पर 100 मीटर और बांध बढ़ा दिया जाए। सांसद ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसकी लम्बाई बढ़ाया जाए। और कहा की उतर छोर के लिए यूपी सरकार से पत्रचार किया जाएगा। क्योंकि उतर प्रदेश के सीमा में पड़ता है।
मनीराय के टोला पहुंचने पर पाया गया कि यहाँ का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है और खम्भे का जो उपयोग हो रहा है उसकी मोटाई प्रकालन के अनुसार नही है। सांसद ने कहा कि युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। सभी खम्भों को निकाल के दूसरा लगाया जाए । मौके पर मौजूद कार्यपालक अभियंता ने कहा की 20 जून तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विदित हो कि कुछ दिन पहले अपराधियों ने कैप पर अटैक कर 86 हजार लूट लिया और 30 लाख का मांग किया। कई मजदूरों की पिटाई हुई। इस कारण भी काम स्लो हो गया। वहां मौजूद कार्यपालक अभियंता और संवेदक ने स्थायी शस्त्र बल की तैनाती का मांग किया।
मंझौली में निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। लेकिन ग्रमीणों का मांग है कि पूर्व छोर में और लगभग 50 मीटर और बढ़ा दिया जाए तो पूरा गांव सुरक्षित होगा। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि इसके लिए हम लोगों ने मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग को लिखा है। सांसद ने कहा कि अपने स्तर से ऊपर बात करूंगा।
सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि सांसद बनते ही हमने बाढ़ और उससे हो रहे बर्बादी का सवाल सबसे पहले सत्र में उठाया। और हमे बहुत ही खुशी हो रही है कि आज ठोकर बांध बन रहा है। और प्राप्त जनकारी के अनुसार सम्भवतः जवइनिया में पहली बार ठोकर बांध बन रहा है।
उन्होंने निर्देशित किया की निर्माण कार्य समय और गुणवत्तापूर्ण हो इसका खास धयान रखा जाए। आम लोगों को भी कहा कि आप भी नजर रखे ताकि काम अच्छा हो और अपना नंबर देते हुए कहा कि कोई भी दिक्तत हो फोन करिए।

Related posts

जयपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश की जल संपन्नता में योगदान का संकल्प।

rktvnews

भोजपुर डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

चतरा जिला प्रशासन की पहल — ‘जीवन तरंगिनी’ एम्बुलेंस सेवा अब किसी भी आपात स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं।

rktvnews

गढ़वा: आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी के संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त द्वारा की गई समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना मे प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज और आँसू गैस के प्रहार पर भाजपा ने निंदा की!भोजपुर जिला के नेता और कार्यकर्ता भी जख्मी।

rktvnews

भोजपुर: मजदूर दिवस पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने कार्यक्रम किया आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment