RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:प्रिपरेशन फोर प्री रिवीजन से संबंधित बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)06 जून।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा कीर्तिश्री की अध्यक्षता में प्रिपरेशन फोर प्री रिवीजन से संबंधित बैठक की गई।
वैसे मतदान केन्द्र जहाँ 1200 से अधिक मतदाता है, वैसे मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण किया जाना है। जर्जर मतदान केन्द्र का भवन परिवर्तन करना। युक्तिकरण की योजना बनाते समय यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि मतदाताओं की संख्या यथासंभव एक ही स्थान पर स्थित मतदान केन्द्र में किया जाय ताकि मतदाताओं की परिवार के सभी सदस्यों को एक ही मतदान केन्द्र में मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

सभी पदों को भरना: मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित सभी रिक्त पदों यथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बी०एल०ओ० पर्यवेक्षक एवं बी०ए०ओ० को तत्काल भरा जाय। साथ ही मतदान केन्द्रों की संख्या में होने वाले वृद्धि को ध्यान में रखते हुए नये बनाए गये मतदान केन्द्र के लिए अतिरिक्त बी०एल०ओ० की पहचान एवं नियुक्त निर्देश दिया गया।
सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बी०एल०ओ० पर्यवेक्षक एवं बी०ए०ओ० को सभी प्रासंगिक कानून और दिशानिर्देश का प्रशिक्षण दिया जाना है, साथ ही नये आईटी एप्लीकेशन की जानकारी भी दिया जाना है। नये प्रत्याशित मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्ति किए जाने वाले अतिरिक्त चिन्हित बी०एल०ओ० को भी इसी तरह प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, उप निर्वाचन पदाधिकारी चतरा वेदवंती कुमारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

अंतरिम बजट 2024-25 में कृषि क्षेत्र में मूल्य-वर्द्धन और किसानों की आय बढ़ाने का वादा किया।

rktvnews

राजस्थान:पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को विधानसभा में पुष्पाजंलि।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, 10 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

rktvnews

मोतीहारी:जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

औसत मासिक सकल जीएसटी संग्रह दोगुना होकर 1.66 लाख करोड़ रुपये पहुंचा!वित्‍त मंत्री ने कहा कि जीएसटी से उपभोक्‍ता सर्वाधिक लाभान्वित।

rktvnews

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाना हमारा लक्ष्य है : ओम बिरला

rktvnews

Leave a Comment