RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद में अपने बच्चों के लिए व्यवसायिक शिक्षा की महिलाएं उठा रही मांग।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)06 जून।सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु संकल्पित महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और अब तकनीक के शेत्र में भी उन्नत हो रही हैं l वो बेझिझक अपने अधिकार और बेटा-बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए समाज के नव निर्माण में लग गई है l आधुनिक शिक्षा प्रणाली की तरफ ग्रामीण महिलाएं मुखातिब हुई हैं और अपने बच्चों के लिए व्यवसायिक शिक्षा की मांग कर रहीं हैं। महिला संवाद कार्यक्रम स्थल पर गाँव के विकास के लिए हो रही गंभीर एवं महत्वपूर्ण चर्चा और उसके लिए बन रही योजनायें निश्चित तौर पर राज्य के विकास में अहम् होगी और रहे जीविका से जुड़ी दीदियों के साथ मिलकर गाँव की अन्य महिलाएं भी राज्य के विकास में अपना अहम् योगदान देते हुए अपने अगली पीढ़ी को विकसित बिहार देने को तैयार हैं l जिसे महिला संवाद कार्यक्रम ने बड़ा आधार भी दिया है l महिला संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार की एक पहल है जो ग्रामीण विक्स विभाग के तत्वाधान में जीविका के ग्राम संगठनो द्वारा राज्य के विभिन्न गांवो में प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है l
महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं समस्या से लेकर समाधान तक की बातें कर रही हैं। सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं पर भी अपनी राय प्रमुखता से रख रही हैं। महिलाएं अब सड़क, नाली, आवास, शौचालय, नल-जल से हट कर अब अपने लिए रोजगार की मांग कर रही हैं। संवाद के माध्यम से महिलाएं अपने मन की बातों को साझा कर रही हैं। महिला संवाद महिलाओं के लिए एक मंच का काम कर रहा है, जहाँ पर वह अपने अनुभव, संघर्ष, विचार एवं सफलता की कहानियां साझा कर रही हैं।
महिला संवाद ने महिलाओं को न सिर्फ अभिव्यक्ति की आजादी दी है, बल्कि उनके अदम्य साहस को भी मजबूत तंत्र प्रदान किया है। महिलाएं अब अपने घर से निकल कर विकास की बातें कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ग्राम संगठनों में महिला संवाद रथ के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को वीडियो और लीफलेट के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है। प्रत्येक कार्यक्रम की अवधि 2 घंटे की होती है जिसमें 45 मिनट वीडियो दिखाया जाता है जिसमें आरक्षण के तहत सरकारी योजनाओं, साईकिल, पोशाक योजना, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना, जीविका, सतत् जीविकोपार्जन योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान आदि के बारे में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य के बारे में विस्तार से दिखाया जा रहा है ताकि ग्रामीण स्तर पर रह रहे लोग अलग-अलग योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सकें। इसके साथ ही साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना का लीफलेट भी उपस्थित महिलाओं को दिया जा रहा है जिसके माध्यम से वह योजनाओं की जानकारी का लाभ उठा सके।
लखीसराय जिले में महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पहुँच, उससे लोगों को मिले लाभ एवं सुझाव का आकलन जीविका के माध्यम से कर रही है l सुझावों एवं समस्याओं का निराकरण विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए जिला स्तर और राज्य स्तर पर करने की प्रक्रिया भी जारी है l कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से उनके क्षेत्र से संबंधित आकांक्षाएं ली जा रही हैं जिसमें स्थानीय आकांक्षा के साथ नीतिगत आकांक्षाओं को भी प्रतिवेदित करवाया जा रहा है। साथ ही ऐप पर उन आकांक्षाओं को दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा सरकार प्रायोजित योजनाओं से संबंधित मांग, सार्वजनिक और सामूहिक संपत्ति एवं संसाधन के निर्माण, विकास एवं मरम्मती संबंधित मांग, सार्वजनिक सेवा की गुणवत्ता संबंधी मांग, आजीविका स्वरोजगार संबंधी मांग, समाज सुधार संबंधी मुद्दे, जीविका से जुड़ी नई आकांक्षाएं एवं नीतिगत सुधार से संबंधित योजनाओं की मांग की जा रही है। सरकार द्वारा आयोजित इस महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी हिस्सा लेकर जानकारियां हांसिल कर रहे हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित महिलाओं ने को लघु फिल्मो के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति एवं उससे हो रहे लाभ के बारे में लाभान्वितों के माध्यम से ही बताया जा रहा है l साथ ही लीफलेट से भी अंकित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को मिल रही है l महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्यों को लेकर मुख्यमंत्री का सन्देश पत्र भी सभी के बीच वितरित किया जा रहा है l
शुक्रवार को बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन जारी रहा l शुक्रवार को बड़हिया प्रखंड में भी महिला संवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया l
शुक्रवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड में जनानी जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा चन्दन पूरा गाँव में , समृद्ध ग्राम संगठन द्वारा श्री किशुन गाँव में, उत्तम ग्राम संगठन द्वारा महेशपुर गाँव में, अभय ग्राम संगठन द्वारा कसवा गाँव में, गोविन्द ग्राम संगठन द्वारा रामपुर गाव में, हर्ष ग्राम संगटन द्वारा रामपुर गाँव में , रूचि ग्राम संगठन द्वारा मदनपुर गाँव में तथा बड़हिया में शिव ग्राम संगठन दवारा गिरिधरपुर गाँव में एवं सरगम ग्राम संगठन दवारा पाली गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l पिपरिया में भी गंगा जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा पिपरिया ग्राम में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:आदि कर्मयोगी अभियान के तहत संचालित आदि सेवा पर्व कार्यक्रम का समापन- 17 से 02 अक्टूबर तक 399 गांवों में किया गया ग्राम सभा का आयोजन, विलेज एक्शन प्लान पर हुई चर्चा।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में इको टूरिज्म के विकास हेतु कार्य योजना बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

rktvnews

भोजपुर: विधान पार्षद ने किया अमर शहीद जगदेव प्रसाद ट्रस्ट सह शोध संस्थान के भवन के जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पहले दिन 17 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन किए दाखिल!13 जिलों के अभ्यर्थियों ने भरें नामांकन।

rktvnews

नीतीश को मिट्टी में मिला देंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा राजनेताओं को नही शोभा देती ऐसी भाषा।

rktvnews

Leave a Comment