RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:लोकशिकायत के द्वितीय अपील में सोनपुर के न्यू डायमंड मेडिकल हॉल की अनुज्ञप्ति की गई रद्द।

जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के द्वितीय अपील के 14 मामलों की सुनवाई करते हुए किया गया समाधान।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)06 जून।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 14 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 08 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 06 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
आज की सुनवाई में एक द्वारा दायर परिवाद के आलोक में नरेंद्र कुमार सिंह, न्यू डायमंड मेडिकल हॉल, गोला बाजार, सोनपुर के दुकान का औषधि निरीक्षक से विस्तृत रूप से जांच कराया गया था। जाँच रिपोर्ट में कतिपय अनियमितता पाए जाने की पुष्टि के आधार पर उनका औषधी अनुज्ञप्ति संख्या – 24(SA)/2007, निर्गत तिथि 13.02.2007 से संबंधित प्रपत्र 20B तथा 21B को रद्द किया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

रायपुर : 25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्गीय बी डी सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया ।

rktvnews

बिहार: रोहतास: जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

कूनो में चीता “तेजस” की मृत्यु का संभावित कारण ट्रॉमेटिक शॉक।

rktvnews

जयपुर:भीषण गर्मी के मध्यनजर यात्रियों के लिए पेयजल समेत सभी बुनियादी सुविधाओं के हो पुख्ता इंतज़ाम – अध्यक्ष, रोडवेज

rktvnews

भोजपुर:18 जुलाई को होगी भव्य हनुमंत कथा एवं भजन संध्या।

rktvnews

Leave a Comment