RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:राष्ट्रपति के देवघर आगमन को यादगार बनायेः मुख्य सचिव

10-11 जून को राष्ट्रपति के देवघर प्रवास के दौरान तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा।

RKTV NEWS/रांची(झारखंड)06 जून।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच रही हैं। इस दौरान वह बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गयी।
मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को यादगार बनाने पर बल देते हुए हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय रहते चाक चौबंद कर लेने का निर्देश दिया। तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अबाधित विद्युत व्यवस्था पर जोर देते हुए राष्ट्रपति के आने-जाने वाले मार्ग के लैम्प पोस्ट, गैबियन और सड़क स्वच्छता पर विशेष फोकस करने पर बल दिया।
उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्था तय करते हुए उसकी जवाबदेही संबंधित विभागों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा चार आइपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में तमाम पुलिसकर्मी संभालेंगे। उसमें आइबी और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। वहीं अन्य व्यवस्था की निगरानी बतौर नोडल पदाधिकारी वाणिज्य कर विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल करेंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम की जवाबदेही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की होगी।
इसी तरह समीक्षा के दौरान मंच की व्यवस्था के प्रारूप, राष्ट्रपति के प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नोडल पदाधिकारी को नामित करना, देवघर एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और एम्स, देवघर में आगवानी और विदाई के दौरान उपस्थित रहनेवाले महानुभावों की सूची, एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट और बुके की व्यवस्था, राष्ट्रीय गान की व्यवस्था, कारकेड की व्यवस्था, आउट राइडर्स की व्यवस्था, फोटोग्राफरों के लिए खुली जीप की व्यवस्था, बैगेज वैन एवं बैगेज कर्मी तथा छाता की व्यवस्था, देवघर एयरपोर्ट से परिसदन, बाबा मंदिर और एम्स तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था और मंच से संबोधित करनेवाले महानुभावों की सूची पर विस्तृत चर्चा के बाद जवाबदेही तय की गयी।
उसके अतिरिक्त समीक्षा के दौरान राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान उनके साथ आये लोगों के आवासन और भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सीय व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था आदि पर भी फोकस किया गया।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने जयप्रभा मेदांता अस्पताल जाकर जदयू के वरिष्ठ नेता एवं विधायक हरि नारायण सिंह का कुशलक्षेम पूछा।

rktvnews

रक्षा मंत्री की ब्रिटेन के रक्षा मंत्री के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई।

rktvnews

रायपुर : महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म भरना हुआ शुरू।

rktvnews

जयपुर:देश में पहली बार घड़ियाल संरक्षण की अनूठी पहल, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने घड़ियाल के 10 बच्चों को चम्बल नदी में छोड़ा।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा एवं आवास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

हल्द्वानी जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गोट वैली क्रियान्वयन, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment